
सरायकेला: जिला परिवहन कार्यालय की ओर से सोमवार को खरसावां पंचायत भवन में लर्नर लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में विभिन्न पंचायतों के पूर्व से ऑनलाइन स्लॉट बुक कराने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन और लर्नर लाइसेंस परीक्षा आयोजित की गई.


शिविर के लिए कुल 125 अभ्यर्थियों का स्लॉट निर्धारित था. इनमें 75 अभ्यर्थी परीक्षा में सफल हुए, 9 असफल रहे, जबकि 41 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे.

जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि प्रखंड स्तर पर शिविर आयोजित करने का उद्देश्य लोगों को उनके निकट ही लर्नर लाइसेंस की सुविधा उपलब्ध कराना और आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाना है. उन्होंने वाहन चालकों से वैध ड्राइविंग लाइसेंस के साथ वाहन चलाने, यातायात नियमों का पालन करने तथा हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की.





