Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

सरायकेला: गम्हरिया प्रखंड गोदाम में हाल ही में हुई चोरी की घटना के बाद मंगलवार को सरायकेला के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अभिनव प्रकाश ने गोदाम पहुंचकर पूरे मामले का जायजा लिया. उन्होंने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के साथ गोदाम का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ चोरी से जुड़े तथ्यों की जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने गोदाम में रखे खाद्यान्न एवं अन्य सामग्रियों की भी स्थिति देखी. हाल के दिनों में सामने आए खराब दाल के मामले को लेकर भी उन्होंने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से जानकारी ली. इस पर आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि जितनी दाल खराब…

Read More

जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना क्षेत्र में हुए मारपीट मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस मामले में 30 जून को बागबेड़ा थाना कांड संख्या 50/26 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. शिकायतकर्ता तेज नारायण तिवारी ने आरोप लगाया था कि उनके पुत्र पंकज तिवारी और उसके मित्र सचिन यादव पर रवि यादव, राज मिश्रा समेत 8 से 10 लोगों ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष छापेमारी टीम…

Read More

चाईबासा: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद  सोनुआ पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की समीक्षा की. वन विश्रामागार में आयोजित बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि मतदाता सूची में किसी भी बांग्लादेशी का नाम शामिल नहीं होना चाहिए. साथ ही उन्होंने SIR प्रक्रिया पर सतर्क नजर रखने और बीएलओ को सहयोग करने का निर्देश दिया, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से न छूटे. मरांडी ने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की समस्याओं से संबंधित लिखित आवेदन भी मांगे, ताकि उन्हें विधानसभा…

Read More

जमशेदपुर: आजादनगर थाना क्षेत्र के ग्रीन वैली रोड नंबर-8 निवासी 8 वर्षीय सायरा खातून सोमवार सुबह बिना किसी को बताए घर से निकल गई थी. बच्ची के लापता होने से परिजनों में हड़कंप मच गया. काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर मामले की सूचना आजादनगर थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बच्ची की तलाश शुरू की. आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन और स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने सायरा खातून को सकुशल बरामद कर लिया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने…

Read More

चतरा: जिले के हंटरगंज अंचल कार्यालय के फर्जी हस्ताक्षर और सरकारी मोहर के कथित इस्तेमाल के मामले में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं पत्थर व्यवसायी श्रीनिवास को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. हंटरगंज थाना में अंचल निरीक्षक के आवेदन पर कांड संख्या 17/26 दर्ज किया गया था. आरोप है कि अंचल कार्यालय से संबंधित फर्जी दस्तावेज हाईकोर्ट में प्रस्तुत किया गया था. इसी मामले में पुलिस ने श्रीनिवास को रांची से गिरफ्तार कर चतरा न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें मंडल कारा भेज दिया गया. गिरफ्तारी के बाद मीडिया…

Read More

जमशेदपुर: टाटा स्टील की सुरक्षा टीम ने सोमवार को रिसीविंग यार्ड में विशेष सुरक्षा अभियान के दौरान चोरी के मामले में एक संदिग्ध को पकड़ा किया है. उसके कब्जे से करीब 210 किलोग्राम चोरी का लोहा बरामद किया गया. पकड़े गए आरोपी की पहचान रहमत कुरैशी (33 वर्ष), पिता अनवर कुरैशी, निवासी धातकीडीह ए ब्लॉक के रूप में हुई है. सुरक्षा टीम ने आरोपी को चोरी के लोहे के साथ पकड़ने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित प्राधिकारियों के हवाले करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. टाटा स्टील प्रबंधन के अनुसार यह कार्रवाई कंपनी…

Read More

सरायकेला: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के शर्मा बस्ती में सोमवार सुबह हुए चाकूबाजी कांड मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पिंटू प्रधान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर जब्त कर लिया है. उल्लेखनीय है कि सोमवार सुबह शर्मा बस्ती निवासी पिंटू प्रधान ने उसी मोहल्ले के 23 वर्षीय निखिल कुमार दे पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. घटना के बाद पुलिस ने घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. घायल निखिल कुमार दे के आवेदन के…

Read More

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के हुरलुंग पंचायत अंतर्गत मौजा लुपुगड़ीह स्थित सबर टोला में आदिम जनजाति नेता सुकलाल पहाड़िया ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं. इस दौरान सबर समाज के लोगों ने अपनी रैयती जमीनों पर कथित अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की. ग्रामीणों का आरोप है कि बाहरी लोगों के संरक्षण में गांव के कुछ प्रभावशाली लोग उनकी पुश्तैनी जमीनों पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं. उनका कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की, तो सबर समाज अपनी पैतृक भूमि से वंचित हो…

Read More

सरायकेला: जिले के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी मंगलवार को आयडा (AIADA) कैम्प कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में आम लोगों से सीधे संवाद करेंगे. जिला पुलिस मुख्यालय के निर्देश के आलोक में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में सुबह 11:00 बजे से पुलिस अधीक्षक आम नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे और उनके त्वरित एवं विधिसम्मत समाधान का प्रयास करेंगे. जनता दरबार में जिले के किसी भी थाना क्षेत्र से संबंधित शिकायत, लंबित मामलों, भूमि विवाद, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, पुलिस कार्यप्रणाली, कानून-व्यवस्था एवं अन्य पुलिस संबंधी समस्याओं को लेकर लोग सीधे पुलिस अधीक्षक के समक्ष अपनी बात…

Read More

लातेहार: पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने भाकपा (माओवादी) के 15 लाख रुपये के इनामी और मोस्ट वॉन्टेड नक्सली रविंद्र गंझू को गिरफ्तार कर लिया है. वह लंबे समय से फरार चल रहा था और हत्या, आगजनी, फायरिंग, रंगदारी समेत कई गंभीर मामलों में वांछित था. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रविंद्र गंझू अपने गांव के आसपास देखा गया है. सूचना के आधार पर गठित विशेष टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर संगठन के नेटवर्क, अन्य फरार नक्सलियों और कई लंबित मामलों से जुड़ी…

Read More