
सरायकेला: जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनासिंह घाटी में गुरुवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे में मोटरसाइकिल संख्या JH 01GP 6471 पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.


विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना कांड्रा थाना पुलिस को दी.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए अस्पताल भेजा. चिकित्सकों के अनुसार तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है.
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की पहचान करने तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.
रिपोर्ट: विपिन वार्ष्णेय





विज्ञापन
