गम्हरिया: आदित्यपुर थाना अंतर्गत बोलायडीह शीतला मंदिर के निकट एक युवक की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान गोप पाड़ा निवासी जगन्नाथ गोप उर्फ़ काड़ा (27) के रूप में हुई है.


घटना शनिवार दोपहर एक बजे के आसपास की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि चार- पांच लोगों ने जगन्नाथ को धारदार हथियार से बुरी तरह से काट कर निर्मम हत्या की है. घटना के बाद सारे अपराधी भागने में सफल रहे.

उधर सूचना मिलते ही आदित्यपुर और गम्हरिया थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है. मृतक के भाई सोनू गोप ने बताया कि शिवम प्रामाणिक, शिबू और गणेश ने हत्यांकाड को अंजाम दिया है. सुबह किसी बात को लेकर काडा से गणेश का विवाद हुआ था. इसके बाद प्रेम नायक उसे घर से बुलाने आया था. बाद में उसकी हत्या कर दी गई. मृतक को आठ साल का एक बेटा और दो साल की बेटी है. पत्नी पार्वती गोप की डेढ साल पूर्व मौत हो चुकी है. बेटा का नाम रीतेश गोप और बेटी का नाम रेशमी गोप है. एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ भी घटनास्थल की ओर कूच कर गए हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

मृतक का फाईल फोटो






