- Tiruldih OC Joining सरायकेला: विपुल कुमार ओझा ने संभाली तिरुलडीह थाना की कमान, कहा- विधि- व्यवस्था पर रहेगा विशेष जोर
- Chowka Thana Incharge चांडिल: संजीव कुमार सिंह ने संभाली चौका थाना की कमान, अपराध नियंत्रण को बताया प्राथमिकता
- Rajnagar Road Accident राजनगर: खड़ी कोयला लदा हाइवा में बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, युवक की मौत
- Rajnagar Sonu Kumar Takes Charge राजनगर: सोनू कुमार बने राजनगर के नए थाना प्रभारी, अपराध नियंत्रण व सड़क सुरक्षा पर रहेगा विशेष जोर
- Adityapur Bike Theft आदित्यपुर: दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी, गंगोत्री नर्सिंग होम के सीसीटीवी में दिखा चोर, थाना पहुंचा पीड़ित,
- Jamtara Abua Awas Yojana जामताड़ा: सरकारी आवास की आस में बीत रही जिंदगी, जर्जर घर में तीन बेटियों का परिवार
- Saraikela Police Transfer Posting सरायकेला ब्रेकिंग: बदले गए जिले के कई थाना और ओपी प्रभारी, जानें किसे कहां की मिली कमान
- Jamtara Railway Accident जामताड़ा: ट्रेन की चपेट में आने से 43 वर्षीय व्यक्ति की मौत
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
आदित्यपुर: धोखाधड़ी और खुद पर गोली चलवाकर सनसनी फैलाने के मामले में जेल जा चुके बिल्डर संजय कुमार मोहंती एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. इस बार उन पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर अपनी हाउसिंग सोसायटी प्रियदर्शनी होम्स का मुख्य गेट और कार्यालय बनाने का आरोप प्रशासनिक जांच में सही पाए जाने के बाद अनुमंडल दंडाधिकारी (एसडीओ), सरायकेला ने अतिक्रमण हटाने का आदेश जारी किया है. मामला गम्हरिया अंचल के मौजा आसंगी, थाना संख्या-131, खाता संख्या-343, खेसरा संख्या-488, रकवा-38 डी (बुलान भूमि) से जुड़ा है. शिकायतकर्ता संजय प्रधान की शिकायत पर झारखंड लोक भूमि अतिक्रमण (JPLE)…
रांची: राजधानी रांची के अशोक नगर में हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है. पुलिस के अनुसार, कार्रवाई में एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया गया है, जो लग्जरी जगुआर कार से विभिन्न राज्यों में रेकी कर हाई- प्रोफाइल मकानों को निशाना बनाता था. पुलिस ने गिरोह से जुड़े लोगों के कब्जे से 17 लाख 36 हजार 200 रुपये नकद, चोरी के सोने के आभूषण तथा चोरी में प्रयुक्त ब्लू रंग की जगुआर कार (UP78EM0101) बरामद की है. पुलिस के अनुसार, 9 जुलाई 2026 को अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अशोक नगर…
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले में पिछले दो-तीन दिनों से हो रही लगातार भारी बारिश का असर अब जनजीवन पर भी दिखाई देने लगा है. सोनुआ प्रखंड के डाऊ-सकोड़ा निर्माणाधीन मार्ग पर पहाड़ की मिट्टी धंस जाने से सड़क पूरी तरह बंद हो गई है. पिछले दो दिनों से आवागमन ठप रहने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जानकारी के अनुसार, डाऊ-सकोड़ा निर्माणाधीन सड़क के दोनों ओर पहाड़ की कटाई की गई थी. लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ की मिट्टी और मलबा सड़क पर आ गिरा. जिससे सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई…
चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन के विवाह समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही. इस अवसर पर खरसावां विधायक दशरथ गागराई, जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकू तथा समाजसेवी बासंती गागराई विशेष रूप से शामिल हुए और नवविवाहित दंपति को शुभाशीष प्रदान किया. विवाह समारोह में दोनों विधायकों ने नवदंपति को सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं. विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि विवाह जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो दो परिवारों को आपस में जोड़ता है. उन्होंने नवदंपति के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा…
सरायकेला: जिला खेल संघ के तत्वावधान में आयोजित जिला फुटबॉल लीग अर्जुन कप-2026 में गुरुवार को खेले गए दोनों मुकाबले रोमांच से भरपूर रहे. पहले मैच में दीनबंधु फुटबॉल क्लब, चक्रधरपुर ने रीडिंग फुटबॉल क्लब को 2-1 से हराकर प्रतियोगिता में अपनी पहली जीत दर्ज की. वहीं, दूसरे मुकाबले में सेरेंगदा फुटबॉल क्लब ने मजबूत मानी जा रही आरएफटीसी, खरसावां को 1-0 से शिकस्त देकर प्रतियोगिता का बड़ा उलटफेर कर दिया. पहले मुकाबले में दीनबंधु फुटबॉल क्लब ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया. मैच के 16वें मिनट में देवराज मुर्मू ने शानदार गोल दागकर अपनी टीम…
सरायकेला: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET)-2026 तथा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग और नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को सरायकेला के गैरेज चौक पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की जिला समिति के नेतृत्व में जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया और छात्रों के साथ हो रहे कथित अन्याय के विरुद्ध अपना आक्रोश व्यक्त किया. प्रदर्शन में झामुमो की केंद्रीय…
जामताड़ा: दिल्ली के जंतर- मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान हुए कथित लाठीचार्ज और NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक के विरोध में गुरुवार को जामताड़ा में छात्रों और युवाओं ने ‘न्याय मार्च’ निकाला. जामताड़ा युवा मंच के बैनर तले आयोजित इस मार्च में बड़ी संख्या में छात्र-युवा शामिल हुए. गांधी मैदान से शुरू हुआ मार्च सुभाष चौक, मुख्य बाजार और शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए इंदिरा चौक पहुंचा, जहां केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की. मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने…
Kodarma NIA Raid कोडरमा: एनआईए की बड़ी कार्रवाई, विस्फोटक मैगजीनों पर छापेमारी, दो संचालक हिरासत में
कोडरमा: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले में वर्ष 2024 में हुए विस्फोटक कांड की जांच के सिलसिले में गुरुवार को कोडरमा जिले के डोमचांच, नवलशाही और कोडरमा थाना क्षेत्र स्थित कई विस्फोटक मैगजीनों में छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान NIA ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से विभिन्न विस्फोटक भंडारण स्थलों की जांच की और दस्तावेजों की पड़ताल की. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वर्ष 2024 में बांकुड़ा में मोटरसाइकिल से विस्फोटक ले जाने के दौरान हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. जांच के दौरान NIA को कथित तौर पर जानकारी मिली कि…
पलामू: पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांकी थाना क्षेत्र में संचालित एक कथित अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब, स्प्रिट, नकली रैपर, सरकारी स्टीकर और खाली बोतलें बरामद की गईं. पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर लेस्लीगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. टीम ने पांकी थाना क्षेत्र के जीरो टोला बाधमरी स्थित लाला सिंह की बंद दुकान पर छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने…
धनबाद: पुलिस ने कुख्यात प्रिंस खान गिरोह की एक बड़ी आपराधिक साजिश को नाकाम करने का दावा किया है. गुप्त सूचना के आधार पर भूली ओपी क्षेत्र के बी पॉलिटेक्निक के समीप जंगल में छापेमारी कर पुलिस ने गिरोह से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार दोनों एक स्थानीय जमीन कारोबारी और होटल व्यवसायी की हत्या की योजना बना रहे थे. गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष छापेमारी दल ने कार्रवाई करते हुए शोएब कुरैशी और गुलाम गौस उर्फ छोटू कुरैशी…