- Kandra Mahavir Temple reconstruction meeting कांड्रा: महावीर मंदिर के पुनर्निर्माण को लेकर बैठक सम्पन्न, नवम्बर में होगा कार्य का शुभारंभ
- Ichagarh AJSU PC चांडिल: हरेलाल के इस्तीफे के अगले ही दिन आजसू का बड़ा फैसला, जिले की सभी कमेटियां भंग
- Tiruldih OC Joining सरायकेला: विपुल कुमार ओझा ने संभाली तिरुलडीह थाना की कमान, कहा- विधि- व्यवस्था पर रहेगा विशेष जोर
- Chowka Thana Incharge चांडिल: संजीव कुमार सिंह ने संभाली चौका थाना की कमान, अपराध नियंत्रण को बताया प्राथमिकता
- Rajnagar Road Accident राजनगर: खड़ी कोयला लदा हाइवा में बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, युवक की मौत
- Rajnagar Sonu Kumar Takes Charge राजनगर: सोनू कुमार बने राजनगर के नए थाना प्रभारी, अपराध नियंत्रण व सड़क सुरक्षा पर रहेगा विशेष जोर
- Adityapur Bike Theft आदित्यपुर: दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी, गंगोत्री नर्सिंग होम के सीसीटीवी में दिखा चोर, थाना पहुंचा पीड़ित,
- Jamtara Abua Awas Yojana जामताड़ा: सरकारी आवास की आस में बीत रही जिंदगी, जर्जर घर में तीन बेटियों का परिवार
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
पलामू: पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांकी थाना क्षेत्र में संचालित एक कथित अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब, स्प्रिट, नकली रैपर, सरकारी स्टीकर और खाली बोतलें बरामद की गईं. पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर लेस्लीगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. टीम ने पांकी थाना क्षेत्र के जीरो टोला बाधमरी स्थित लाला सिंह की बंद दुकान पर छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने…
धनबाद: पुलिस ने कुख्यात प्रिंस खान गिरोह की एक बड़ी आपराधिक साजिश को नाकाम करने का दावा किया है. गुप्त सूचना के आधार पर भूली ओपी क्षेत्र के बी पॉलिटेक्निक के समीप जंगल में छापेमारी कर पुलिस ने गिरोह से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार दोनों एक स्थानीय जमीन कारोबारी और होटल व्यवसायी की हत्या की योजना बना रहे थे. गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष छापेमारी दल ने कार्रवाई करते हुए शोएब कुरैशी और गुलाम गौस उर्फ छोटू कुरैशी…
जमशेदपुर. दिल्ली के जंतर- मंतर पर नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला कमेटी एवं छात्र मोर्चा ने साकची गोलचक्कर पर विरोध- प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन में बड़ी संख्या में झामुमो पदाधिकारी, छात्र मोर्चा के कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए. प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि दिल्ली में छात्र शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन उन पर…
जमशेदपुर: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य में विभिन्न कथित घोटालों और उनकी जांच प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में केवल घोटाले ही नहीं, बल्कि उनकी जांच के नाम पर भी अनियमितताएं हो रही हैं. उन्होंने पूरे मामले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है. जारी बयान में रघुवर दास ने कहा कि इससे पहले झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) से जुड़े कथित घोटाले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था. उनका आरोप है कि आरोपियों की गिरफ्तारी और…
सरायकेला: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई. बैठक में विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, शिक्षकों की बायोमेट्रिक उपस्थिति, आधारभूत सुविधाओं और विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई. उपायुक्त ने सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों की अधिकतम उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि लगातार कम उपस्थिति वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक और संबंधित प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी जवाबदेह होंगे. ऐसे मामलों में कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा आवश्यकता पड़ने पर वेतन निकासी पर रोक लगाने की कार्रवाई की…
चाईबासा: नीति आयोग के आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत शामिल पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुदड़ी प्रखंड ने जनवरी–मार्च 2026 की डेल्टा रैंकिंग में पूरे पूर्वी भारत में प्रथम स्थान हासिल कर जिला और राज्य का गौरव बढ़ाया है. यह उपलब्धि नीति आयोग द्वारा निर्धारित विभिन्न विकास संकेतकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन और “नीति तारा” पहल के प्रभावी क्रियान्वयन का परिणाम मानी जा रही है. “नीति तारा” पहल के तहत गुदड़ी प्रखंड में स्वास्थ्य एवं पोषण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कृषि एवं आजीविका संवर्धन, आधारभूत संरचना, वित्तीय समावेशन तथा सुशासन से जुड़े विभिन्न संकेतकों पर योजनाबद्ध एवं परिणामोन्मुख कार्य किए गए. विभागों के…
जमशेदपुर: आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की दिशा में अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं. इसी क्रम में झारखंड भाजपा के निर्देशानुसार जमशेदपुर महानगर एवं पूर्वी सिंहभूम जिले की संयुक्त संगठनात्मक बैठक भालूबासा स्थित शीतला भवन सभागार में आयोजित की गई. बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक के मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास रहे. उनके अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, प्रदेश महामंत्री सह पूर्व मंत्री अमर बाउरी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मंच…
जामताड़ा: महाविद्यालय का स्थापना दिवस गुरुवार को महाविद्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. कौशल, प्रो. डॉ. प्रीति कुमारी, प्रो. डॉ. ऋषिकेश, प्रो. डॉ. अनिल टेटे तथा प्रधान सहायक समीर झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रगति, उपलब्धियों और शिक्षा के क्षेत्र में उसके योगदान पर प्रकाश डाला गया. विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कविता पाठ, भाषण एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्रतिभागियों…
रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा परीक्षा और आयोग में कथित अनियमितताओं की जांच अब और तेज हो गई है. गुरुवार को अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव एवं JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांगते के कांके रोड स्थित आवास पर छापेमारी की. पुलिस बल की मौजूदगी में CID की टीम ने आयोग से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड और अन्य अभिलेखों की जांच शुरू की. एल. खियांगते वर्ष 1988 बैच के सेवानिवृत्त IAS अधिकारी हैं. उन्होंने दिसंबर 2023 से अक्टूबर 2024 तक झारखंड के मुख्य सचिव के रूप में कार्य…
कांड्रा: सरायकेला-खरसावां जिले की कांड्रा थाना पुलिस ने ऑपरेशन डिवाइस एवं प्रोजेक्ट मिलाप (CEIR Portal) के तहत कार्रवाई करते हुए तीन गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए. गुरुवार को थाना परिसर में आवश्यक सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों मोबाइल संबंधित लाभुकों को सुपुर्द किए गए. मोबाइल प्राप्त करने वालों में आदित्यपुर के लाल कॉम्प्लेक्स निवासी अशोक कुमार पाण्डेय. कांड्रा के बिकानीपुर निवासी सचिन मंडल. तथा पूर्वी सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा स्थित कालिकापुर निवासी जयंत सरकार शामिल हैं. तीनों के मोबाइल अलग-अलग समय पर गुम हो गए थे. इसके बाद संबंधित थाना…