Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

सरायकेला: जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित जिला फुटबॉल लीग-2026 (अर्जुना-कप) में सोमवार को खेले गए मुकाबलों में एकतरफा जीत और रोमांच का शानदार संगम देखने को मिला. खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में पहले मुकाबले में एसएमसी प्रधानगोडा ने बीपीएस खरसावां को 6-0 के बड़े अंतर से हराकर सुपर-5 में जगह बनाने की अपनी दावेदारी मजबूत कर ली. वहीं दूसरे मुकाबले में ग्रीन एरिया दलभंगा ने दमदार प्रदर्शन करते हुए मजबूत मानी जा रही तूड़ीयान एफसी को 2-1 से हराकर प्रतियोगिता का सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया. प्रधानगोडा की जीत के सबसे बड़े नायक राखी लोआदा रहे. उन्होंने शानदार…

Read More

देवघर: श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है. 30 जुलाई से श्रावणी मेला अवधि तक जसीडीह और सुल्तानगंज रेलवे स्टेशनों पर कई मेल एवं एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव समय में अस्थायी वृद्धि की जाएगी. इसके अलावा चयनित ट्रेनों को सुल्तानगंज स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा तथा कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त सामान्य (जनरल) श्रेणी के कोच भी जोड़े जाएंगे. पूर्व रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, 30 जुलाई से 29 अगस्त 2026 तक जसीडीह स्टेशन पर…

Read More

जामताड़ा: मुख्यमंत्री उत्कृष्ट जेबीसी प्लस टू उच्च विद्यालय, जामताड़ा में सोमवार को लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत विद्यालय प्रबंधन समिति (वीएमसी) का गठन मतदान के माध्यम से किया गया. चुनाव को लेकर अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल रहा. निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान कराया गया, जिसमें अभिभावकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने प्रतिनिधियों का चयन किया. अध्यक्ष पद के लिए पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे. मतगणना में तेमुन खातून को सर्वाधिक पांच मत प्राप्त हुए, जिसके आधार पर उन्हें विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया.…

Read More

चांडिल: एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) पार्टी के बैनर तले सोमवार को कार्यकर्ताओं ने अनुमंडल पदाधिकारी की अनुपस्थिति में चांडिल एसडीओ कार्यालय के बड़ा बाबू को दो सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में नवनिर्मित अनुमंडलीय अस्पताल को अविलंब चालू करने तथा कुकड़ू प्रखंड में ब्लॉक स्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण की मांग की गई. पार्टी के अनुमंडल सचिव अनंत कुमार महतो ने कहा कि उनकी पार्टी कई वर्षों से चांडिल अनुमंडलीय अस्पताल को शुरू कराने और कुकड़ू में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की मांग उठाती रही है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2008 से निर्माणाधीन अनुमंडलीय अस्पताल का भवन…

Read More

जमशेदपुर: यूसीआईएल की विभिन्न खनन परियोजनाओं से प्रभावित विस्थापित परिवारों की समस्याओं को लेकर सोमवार को पोटका विधायक संजीव सरदार और घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन से मुलाकात की. इस दौरान तुरामडीह, नरवा, जादूगोड़ा, बांदूहुड़ांग और बागजामदा माइंस क्षेत्र के माझी बाबा, विस्थापित समितियों के प्रतिनिधि और प्रभावित परिवारों के सदस्य भी उपस्थित रहे. प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के समक्ष विस्थापितों की वर्षों से लंबित मांगों को उठाते हुए रोजगार, पुनर्वास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क और कौशल विकास जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की. साथ ही लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित…

Read More

जमशेदपुर: नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जमशेदपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 33 किलोग्राम गांजा के साथ एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है. बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 16.5 लाख रुपये बताई गई है. पुलिस ने आरोपी के पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किया है. सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि रविवार की रात सीतारामडेरा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मानगो बस स्टैंड के गेट नंबर-5 के पास ओडिशा से गांजे की बड़ी खेप बिहार ले जाने की तैयारी चल रही…

Read More

जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र के खुंटाडीह में 21 वर्षीय अजय कुमार यादव ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है. सोमवार को पुलिस की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया. अजय एक निजी कंपनी में कार्यरत था. मृतक के मामा रिंकू यादव ने आरोप लगाया कि अजय का कदमा निवासी एक युवती के साथ प्रेम संबंध था.…

Read More

जमशेदपुर: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) सिंहभूम जिला परिषद ने जंतर- मंतर में हुए छात्र आंदोलन के समर्थन में सोमवार को राष्ट्रपति के नाम पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में छात्र आंदोलन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर केंद्र सरकार से आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई. भाकपा के जिला सचिव अंबुज कुमार ठाकुर ने कहा कि छात्रों के लंबे आंदोलन के बाद सरकार को उनकी कुछ मांगें स्वीकार करनी पड़ीं और पेपर लीक प्रकरण में शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा. उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज को दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का…

Read More

जमशेदपुर: टेल्को थाना क्षेत्र के रोड नंबर-1 स्थित टाटा मोटर्स कर्मचारी मो. रिजवान के बंद क्वार्टर को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया. बदमाश मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे और अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण एवं नकदी लेकर फरार हो गए. घटना का खुलासा सोमवार सुबह उस समय हुआ, जब मो. रिजवान अपने परिवार के साथ क्वार्टर लौटे. घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी से गहने व नकदी गायब मिले. पीड़ित के अनुसार चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब तीन लाख रुपये है.…

Read More

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मानगो नगर निगम के एनडीए समर्थित पार्षदों ने सोमवार को मेयर और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. निगम कार्यालय के समक्ष आयोजित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन में पार्षदों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए जनहित के मुद्दों की अनदेखी का आरोप लगाया. धरने को स्थानीय विधायक सरयू राय का भी समर्थन मिला. उन्होंने धरनास्थल पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया और नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाए. विधायक सरयू राय ने आरोप लगाया कि नगर निगम प्रशासन व्यक्ति विशेष के इशारे पर कार्य कर रहा है. उन्होंने बिना किसी का नाम लिए…

Read More