Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

खूंटी: गौ संरक्षण एवं गौवंश के सम्मान को लेकर चलाए जा रहे ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत सोमवार को खूंटी में सैकड़ों लोगों ने पदयात्रा निकालकर गौ संरक्षण के प्रति जनजागरण का संदेश दिया. निचले चौक से उपायुक्त कार्यालय तक निकाली गई इस पदयात्रा में युवाओं, मातृशक्ति और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया. पदयात्रा के बाद उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया. कार्यक्रम का नेतृत्व बजरंग दल खूंटी जिला सह संयोजक कर्मवीर महतो एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) रांची विभाग के गौरक्षा संयोजक…

Read More

गम्हरिया: प्रखंड के दुग्धा पंचायत अंतर्गत रामजीवनपुर गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को प्रखंड कार्यालय पहुंचकर निर्माणाधीन सड़क का विरोध जताया. ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को मांगपत्र सौंपते हुए सड़क निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने और मामले की जांच कराने की मांग की. ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ प्रभावशाली लोगों के दबाव में वर्षों पुराने सिंचाई नाले को बंद कर सड़क का निर्माण कराया जा रहा है. उनका कहना है कि इसी नाले के पानी से गांव के किसानों के खेतों की सिंचाई होती रही है. यदि नाला बंद कर दिया गया तो खेती-किसानी पर…

Read More

कांड्रा: गम्हरिया पावर सबस्टेशन सिस्टम-3 के फीडर संख्या-6 से जुड़े हजारों उपभोक्ता इन दिनों बिजली की अनियमित आपूर्ति से जूझ रहे हैं. क्षेत्र में बार-बार बिजली कटने और घंटों तक आपूर्ति बाधित रहने से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है. उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिजली विभाग समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठा रहा है. स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले कई दिनों से क्षेत्र में बिजली की आंख-मिचौली जारी है. कई बार घंटों तक बिजली नहीं रहने से घरों में लगे इनवर्टर और बैटरियां भी जवाब देने लगी हैं. इसका असर घरेलू…

Read More

आदित्यपुर: हरिओम नगर में रविवार को समाजसेवी रघुनाथ प्रसाद सिंह के श्राद्धकर्म का आयोजन किया गया. शाम छह बजे आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं शैक्षणिक क्षेत्रों से जुड़े बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. श्राद्धकर्म में आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह, सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक सरयू पासवान, अधिवक्ता संजय कुमार, मजदूर नेता ओमप्रकाश, शिक्षाविद अनिल कुमार, सत्येंद्र प्रभात, प्रमोद गुप्ता, मिथिलेश झा, योगेंद्र गुप्ता, कृष्ण प्रसाद, नरेश यादव सहित कई सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे. मौके पर…

Read More

जामताड़ा: जिले के कुंडहित थाना क्षेत्र अंतर्गत आसनसोल- दुमका मुख्य सड़क पर धेनुकडीह मोड़ के समीप रविवार शाम कार और मोटरसाइकिल की आमने- सामने की टक्कर में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है. जानकारी के अनुसार, नाला थाना क्षेत्र के टेसजोड़िया पंचायत स्थित बसुडीह गांव निवासी राजीव वाउरी, विष्णु वाउरी और शुभंकर वाउरी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (JH15F-4948) से कुंडहित से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान नाला की ओर से आ रही क्रेटा कार (WB38AU-4134) से…

Read More

चांडिल: ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक सविता महतो के प्रयास से गंभीर बीमारी एवं सड़क दुर्घटना से प्रभावित चार जरूरतमंद मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है. यह सहायता मरीजों के बेहतर इलाज और आर्थिक सहयोग के उद्देश्य से प्रदान की गई है. जानकारी के अनुसार विधायक सविता महतो ने मुख्यमंत्री से गंभीर रूप से बीमार एवं आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया था. उनके अनुरोध पर चारों मरीजों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान…

Read More

जामताड़ा: सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार ने प्रशिक्षणरत उपसमाहर्ताओं को उनके नियमित प्रशिक्षण कार्य के अतिरिक्त सदर अस्पताल की व्यवस्थाओं की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी है. इसके तहत चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति, मरीजों के समय पर इलाज, दवाओं की उपलब्धता, अनावश्यक रेफरल तथा अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित जांच की जाएगी. उपायुक्त ने स्पष्ट किया है कि जिला प्रशासन आम लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने…

Read More

आदित्यपुर- पति-पत्नी के आपसी विवाद में पुलिस को झूठी सूचना देकर गुमराह करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. पिछले 48 घंटे तक आदित्यपुर थाना पुलिस कथित रूप से लापता पांच वर्षीय बच्चे की तलाश में जुटी रही. अंततः बच्चा अपने पिता के साथ सुरक्षित मिला. पूछताछ में सामने आया कि अपहरण की आशंका निराधार थी और मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा था. जानकारी के अनुसार 24 जुलाई को विद्युत नगर निवासी सानुका महतो ने आदित्यपुर थाना में लिखित आवेदन देकर बताया कि उनका पांच वर्षीय बेटा गायब हो गया है. उन्होंने दावा किया कि एक नीले रंग…

Read More

सरायकेला: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सरायकेला- खरसावां जिला कार्यसमिति की रविवार की बैठक केवल एक संगठनात्मक बैठक नहीं थी, बल्कि इसने पार्टी के भीतर चल रही राजनीतिक हलचलों को भी नया संदेश दिया. पिछले कुछ दिनों से प्रो. केपी सोरेन के पार्टी में प्रवेश और उनकी भूमिका को लेकर जिस तरह की खींचतान सामने आई थी, उसके बाद रविवार की बैठक ने कई सवालों के जवाब देने की कोशिश की. कुछ दिन पहले सांसद सह पार्टी महासचिव जोबा माझी की मौजूदगी में प्रो. केपी सोरेन के झामुमो में शामिल होने उसके बाद श्री सोरेन के आवास पर हुए…

Read More

खरसावां: सरायकेला-खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने रविवार को खरसावां थाना का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का बारीकी से जायजा लिया तथा पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. निरीक्षण के क्रम में एसपी ने थाना हाजत, मालखाना, थाना कार्यालय, अभिलेख संधारण कक्ष, शस्त्रागार सहित अन्य शाखाओं का निरीक्षण किया. उन्होंने थाना में दर्ज मामलों के अभिलेखों, लंबित कांडों की स्थिति तथा अपराध नियंत्रण से संबंधित कार्यों की समीक्षा की. मालखाना में जब्त सामानों के रख-रखाव और अभिलेखों के अद्यतन संधारण को लेकर विशेष निर्देश दिए. …

Read More