- Jamshedpur River Accident जमशेदपुर: सिदगोड़ा में तेज बहाव में बहे दो युवक, ट्यूब के सहारे नदी में उतरना पड़ा भारी; तलाश जारी
- Saraikela School Holiday Notification सरायकेला: भारी बारिश की चेतावनी के बीच कल 12वीं तक के सभी स्कूल बंद
- Jamshedpur Scorpio Driver Assault जमशेदपुर: तेज रफ्तार का आरोप लगाकर स्कॉर्पियो रुकवाई, नाबालिग चालक से मारपीट; सिर में लगी चोट
- Adityapur Muslim Basti Firing आदित्यपुर: डकैती की योजना बना रहे अजहर, कलीम ने आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में की गोलीबारी, युवक के सिर में लगी गोली, एक हिरासत में
- Saraikela Traffic Challan सरायकेला: गलत पार्किंग पर चला पुलिस का डंडा, 18 वाहनों से 85,500 रुपये जुर्माना; मगर पार्किंग व्यवस्था अब भी सवालों के घेरे में
- Anant Chaturdashi Vrat अनंत चतुर्दशी पर गम्हरिया में उमड़ी आस्था, भगवान विष्णु के ‘अनंत’ स्वरूप की हुई आराधना
- Jamshedpur Canara Bank Robbery जमशेदपुर: केनरा बैंक डकैती: ज़ोनल आईजी ने की समीक्षा, बीस सदस्यीय एसआईटी गठित, 42 लाख नकद और करीब 23 किलो सोना लूट की पुष्टि, पुलिस जारी करेगी अपराधियों के स्केच
- Jamshedpur Transgender Traffic Police Clash जमशेदपुर: साकची गोलचक्कर पर किन्नरों और ट्रैफिक पुलिस के बीच बवाल, किन्नरों ने बीच सड़क पर खाकी वर्दी को घसीटा
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
सरायकेला: जलवायु परिवर्तन और लगातार घटते हरित क्षेत्र के बीच पठानमारा पंचायत के छोटा टांगरानी गांव से पर्यावरण संरक्षण की प्रेरक पहल सामने आई है. बुधवार को पूर्व मुखिया संजय होन्हागा के नेतृत्व में गांव में व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया. इस दौरान करीब 300 पौधे लगाकर हरित भविष्य की मजबूत नींव रखने का संकल्प लिया गया. ग्रामीणों ने पौधारोपण के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण का भी सामूहिक संकल्प लिया. अभियान के तहत गांव के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर फलदार, छायादार एवं पर्यावरण के अनुकूल पौधे लगाए गए. कार्यक्रम में छोटा टांगरानी के ग्राम प्रधान पृथ्वीराज कुम्हकार,…
सरायकेला: जिले में अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जारी है. उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देश पर बुधवार को नीमडीह थाना क्षेत्र में अंचलाधिकारी अभय कुमार द्विवेदी और थाना प्रभारी डिलशन बिरुआ के नेतृत्व में संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान लगभग 500 सीएफटी अवैध पत्थर (गिट्टी) लदा एक हाइवा जब्त किया गया. प्रारंभिक जांच में वाहन चालक खनिज परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका. इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए हाइवा को जब्त कर अग्रेतर विधिक कार्रवाई एवं प्राथमिकी दर्ज करने के लिए नीमडीह थाना को सुपुर्द…
सरायकेला: कोल्हान के प्रमंडलीय आयुक्त रविरंजन कुमार विक्रम ने बुधवार को राजनगर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण कर कार्यालयीन व्यवस्था, जनसेवा और विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की. इस दौरान उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी, उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे. निरीक्षण के दौरान प्रमंडलीय आयुक्त ने प्रखंड एवं अंचल कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण करते हुए अभिलेख संधारण, कार्यालयीन व्यवस्था, जनसेवा से जुड़ी व्यवस्थाओं तथा विभिन्न विभागों की योजनाओं और कार्यक्रमों की…
चाईबासा: भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी सिंहभूम जिला कमेटी के तत्वावधान में बुधवार को चाईबासा कैफेटेरिया में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले ‘समरसता संकल्प अभियान’ को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई. प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि संत रविदास महाराज का जीवन सामाजिक समानता, मानवता, सेवा और भेदभावमुक्त समाज की प्रेरणा देता है. उन्होंने कहा कि भाजपा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज में सामाजिक समरसता और आपसी सद्भाव को मजबूत करने के उद्देश्य से व्यापक अभियान…
सरायकेला: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के जिला उपाध्यक्ष राहुल देव महतो के नेतृत्व में बुधवार को जिला कृषि पदाधिकारी, सरायकेला- खरसावां को ज्ञापन सौंपकर जिले में उर्वरक (खाद) की कथित कालाबाजारी पर रोक लगाने तथा किसानों को निर्धारित सरकारी दर पर खाद उपलब्ध कराने की मांग की गई. ज्ञापन में कहा गया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में किसानों को यूरिया और डीएपी खाद निर्धारित सरकारी मूल्य से अधिक कीमत पर बेची जा रही है. इससे किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है और खेती की लागत बढ़ती जा रही है. संगठन ने आरोप लगाया कि कई…
सरायकेला: जिले के कुचाई प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में विद्यालय के सुचारू संचालन, छात्राओं के सर्वांगीण विकास तथा शैक्षणिक गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बुधवार को विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन किया गया. समिति गठन की प्रक्रिया पर्यवेक्षक सह सीआरपी राजेन्द्र गुंदुवा की उपस्थिति में संपन्न हुई. विद्यालय परिसर में आयोजित बैठक में अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यालय से जुड़े अन्य सदस्यों ने भाग लिया. बैठक के दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन पर विस्तृत चर्चा की गई. सर्वसम्मति से ललिता उरांव को समिति का अध्यक्ष, बसंती सोय को उपाध्यक्ष तथा विद्यालय…
सरायकेला: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत कुचाई प्रखंड के रूगुडीह पंचायत भवन में दलहन उत्पादन को बढ़ावा देने एवं किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से बुधवार को उड़द बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पंचायत क्षेत्र के 45 किसानों के बीच उन्नत किस्म के उड़द बीज का वितरण किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड कृषि पदाधिकारी (बीएओ) लिबनुस हेंब्रम, बीटीएम राजेश कुमार तथा रूगुडीह पंचायत के मुखिया करम सिंह मुंडा उपस्थित रहे. अतिथियों ने संयुक्त रूप से किसानों के बीच बीज का वितरण किया और वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने की…
जमशेदपुर: रहबर फाउंडेशन ने अपने मिशन “To Help People in Need and Eliminate Poverty” के तहत जुगसलाई ईदगाह मैदान में 100 गरीब, विधवा एवं बेरोज़गार लोगों के बीच फल और सब्ज़ी बेचने के लिए ठेलों का वितरण किया. कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें सम्मानजनक रोजगार से जोड़ना रहा. कार्यक्रम से पहले संस्था की ओर से सभी लाभार्थियों का सत्यापन किया गया. इसके बाद प्रत्येक लाभार्थी को एक नया ठेला उपलब्ध कराया गया. साथ ही व्यवसाय की शुरुआत में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रत्येक ठेले के साथ 8 से 10 प्रकार के…
जमशेदपुर: पवित्र श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ की आराधना को समर्पित श्री नीलकंठ महादेव संघ द्वारा आयोजित होने वाली दसवीं भव्य भजन संध्या एवं विशाल महाभंडारा की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ बुधवार को एग्रिको स्थित ट्रांसपोर्ट मैदान में भूमि पूजन के साथ किया गया. आगामी 10 अगस्त को आयोजित होने वाले इस धार्मिक आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है. वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के बीच भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर आयोजन की सफलता, क्षेत्र की सुख-समृद्धि तथा जनकल्याण की कामना की गई. भूमि पूजन में संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित…
चाईबासा: सोनुआ प्रखंड के निश्चितपुर स्थित दीनदयाल शिशु/ विद्या मंदिर में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर ‘महर्षि वेदव्यास जयंती सह गुरु दक्षिणा’ कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ आयोजित किया गया. कार्यक्रम में गुरु परंपरा, भारतीय संस्कृति और संस्कारों के महत्व पर विशेष जोर दिया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ छात्र- छात्राओं एवं शिक्षक- शिक्षिकाओं ने महर्षि वेदव्यास के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया. इसके बाद आयोजित विचार गोष्ठी में शिक्षक मनोज भारती ने महर्षि वेदव्यास के जीवन- दर्शन और भारतीय संस्कृति में गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु ही…