चाईबासा: सोनुआ प्रखंड के निश्चितपुर स्थित दीनदयाल शिशु/ विद्या मंदिर में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर ‘महर्षि वेदव्यास जयंती सह गुरु दक्षिणा’ कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ आयोजित किया गया. कार्यक्रम में गुरु परंपरा, भारतीय संस्कृति और संस्कारों के महत्व पर विशेष जोर दिया गया.



कार्यक्रम का शुभारंभ छात्र- छात्राओं एवं शिक्षक- शिक्षिकाओं ने महर्षि वेदव्यास के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया. इसके बाद आयोजित विचार गोष्ठी में शिक्षक मनोज भारती ने महर्षि वेदव्यास के जीवन- दर्शन और भारतीय संस्कृति में गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु ही व्यक्ति के जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं और उनका मार्गदर्शन जीवनभर प्रेरणा देता है.
विद्यालय के प्रधानाचार्य ब्रजेश कुमार सहित सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं और बड़ी संख्या में छात्र- छात्राओं ने कार्यक्रम में भाग लिया. पूरा विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण और अनुशासित माहौल से सराबोर रहा.
रिपोर्ट: जयंत प्रमाणिक





