Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

जामताड़ा:  प्रखंड की जियाजोरी पंचायत के मोहम्मद नगर से पंचायत भवन जाने वाली सड़क पर पोखर के समीप नवनिर्मित गार्डवाल और उसी मार्ग पर बने कलवर्ट की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है. स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी तथा घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है. ग्रामीण नौशाद अंसारी ने बताया कि पोखर के किनारे बनाए गए गार्डवाल के निर्माण में निम्न गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग किया गया है. उन्होंने कहा कि गार्डवाल और सड़क के बीच मिट्टी भराई का कार्य भी अधूरा छोड़…

Read More

जामताड़ा: ऐतिहासिक गांधी मैदान परिसर स्थित जामताड़ा क्लब में 2 अगस्त को चौथी झारखंड राज्य आर्मरेसलिंग (पंजा कुश्ती) प्रतियोगिता- 2026 का आयोजन किया जाएगा. प्रतियोगिता को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इसमें राज्य के 12 जिलों से करीब 200 महिला एवं पुरुष खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. आर्मरेसलिंग एसोसिएशन ऑफ झारखंड के महासचिव दीपक दुबे ने राज्य कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि एसोसिएशन के निर्देशानुसार जामताड़ा जिला आर्मरेसलिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है. उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम: जिले के सोनुआ थाना पुलिस ने फरार चल रहे आर्म्स एक्ट के आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को उसके घर पर न्यायालय का इश्तेहार चस्पा किया. यह कार्रवाई अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, चक्रधरपुर के आदेश पर की गई. पुलिस ने आरोपी को जल्द न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया है. पुलिस के अनुसार, फरार आरोपी गुरुचरण जामुदा, पिता स्वर्गीय जानडोय जामुदा, मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बैका गांव का निवासी है.  न्यायालय से जारी इश्तेहार को दो स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में उसके घर पर चस्पा किया गया. साथ ही गांव के लोगों…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम: जिले के सोनुआ प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को पीपुल्स प्लान अभियान 2026-27 के तहत ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ उरांव, राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर पातोर जोंको एवं हारिन तमसोय, प्रदान संस्था के योगेन्द्र प्रमथ तथा विभिन्न पंचायतों के मुखियाओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्राम सभा की सक्रिय भागीदारी के साथ ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) 2026-27 तैयार करने की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी गई. इस दौरान PRA, PAI, 9 LSDG थीम, अभिसरण…

Read More

आदित्यपुर: नगर निगम में नगर आयुक्त बदले, मेयर बदले, डिप्टी मेयर बदले, पार्षद भी बदल गए. लेकिन अगर कुछ नहीं बदला, तो वह है शहर की सफाई व्यवस्था. पिछले तीन- चार दिनों से आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में कचरा उठाव पूरी तरह ठप है. बरसात के बीच मोहल्लों में कचरा बजबजा रहा है और चारों ओर दुर्गंध फैल रही है. यह स्थिति तब है, जब नगर निगम बने आठ वर्ष से अधिक हो चुके हैं. लेकिन आज तक कचरा निष्पादन की स्थायी व्यवस्था नहीं हो सकी. नगर निगम की सबसे बड़ी विडंबना यह है कि यहां कभी सफाईकर्मियों के…

Read More

जामताड़ा: सीबीएसई द्वारा आयोजित संकुल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, जामताड़ा की टीम गुरुवार को बिहार के गया के लिए रवाना हुई. टीम में सोमनाथ दत्ता, रूपम दत्ता और केशव गोराईं शामिल हैं. खिलाड़ियों के साथ विद्यालय के क्रीड़ा शिक्षक अभिषेक दुबे भी मार्गदर्शन के लिए गए हैं. यह प्रतियोगिता 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक दिल्ली पब्लिक स्कूल, गया में आयोजित होगी. प्रतियोगिता में झारखंड और बिहार के 90 से अधिक विद्यालयों की टीमें हिस्सा लेंगी. विद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय कुमार ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए…

Read More

सरायकेला: जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने गुरुवार को सरायकेला थाना का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली, लंबित कांडों की समीक्षा, अभिलेख संधारण, मालखाना, साफ- सफाई तथा विधि- व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया और थाना प्रभारी विनय कुमार को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए. पुलिस अधीक्षक ने लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए सभी मामलों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध अनुसंधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने फरार अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी, वारंटियों के विरुद्ध अभियान चलाने तथा अपराधियों पर…

Read More

गढ़वा: 19 जुलाई को बड़गढ़ थाना क्षेत्र में दीपक कुजूर की गोली मारकर हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस के अनुसार यह हत्या प्रेम प्रसंग के कारण सुनियोजित तरीके से की गई थी. मामले में पलामू के करोड़पति चश्मा व्यवसायी मतीन अख्तर उर्फ मुन्ना खान समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. जबकि एक आरोपी अब भी फरार है. पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल दो देसी पिस्टल, 18 जिंदा कारतूस, एक स्कॉर्पियो और एक मोटरसाइकिल बरामद की है. गढ़वा के पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता में बताया कि घटना के…

Read More

रांची: झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर राज्य सरकार और परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी पर गंभीर आरोप लगाए. प्रेस वार्ता में उन्होंने दावा किया कि परीक्षा कराने वाली एजेंसी से जुड़े लोगों ने अपने प्रभाव का दुरुपयोग करते हुए स्वयं, अपने भाई-भाभी और करीबी रिश्तेदारों को सरकारी नौकरी दिलाई. उन्होंने आरोप लगाया कि एजेंसी से जुड़े कई लोग पहले से ही राज्य सरकार के विभिन्न पदों पर कार्यरत थे और पूरी प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर लेन-देन हुआ. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह मामला केवल परीक्षा…

Read More

आदित्यपुर: औद्योगिक क्षेत्र स्थित ग्लोरिया इंजीनियरिंग कंपनी में गुरुवार को हुए भीषण सिलेंडर ब्लास्ट में गंभीर रूप से झुलसे मजदूर मुरली की इलाज के दौरान टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में मौत हो गई. इस हादसे में महिला कर्मी सहित कुल सात मजदूर घायल हुए थे. घटना के बाद से पूरे औद्योगिक क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है. मृतक मुरली कंपनी में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था. विस्फोट में वह गंभीर रूप से झुलस गया था, जिसके बाद उसे अन्य घायलों के साथ तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) भेजा गया था. चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद इलाज…

Read More