रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की वर्ष 2025 संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितता मामले में सीआईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को एक अभ्यर्थी को हजारीबाग से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी हजारीबाग पुलिस के सहयोग से की गई.



विज्ञापन
गिरफ्तार अभ्यर्थी की पहचान सुमन सौरभ के रूप में हुई है. सीआईडी के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में अभ्यर्थी ने परीक्षा में अनुचित तरीके अपनाने की बात स्वीकार की है. हालांकि जांच के दौरान अभ्यर्थी के पास से OMR शीट की कार्बन कॉपी बरामद नहीं हुई है. सीआईडी का कहना है कि मामले की जांच जारी है और अनुसंधान के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आगे भी विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी.





विज्ञापन
