Author: Tech Ashish

Exploring world

झारखंड शिक्षित बेरोजगार ऑटो चालक संघ की ओर से गुरुवार को सरायकेला जिले के आरआईटी स्थित जागृति मैदान में 70 सदस्य ऑटो चालकों के बीच सूखा राशन उपलब्ध कराया गया. इस संबंध में संघ के अध्यक्ष संतोष मंडल ने बताया, कि कोरोना महामारी के कारण ऑटो चालकों का बुरा हाल है. इसको ध्यान में रखते हुए संघ की ओर से सदस्य चालकों को सूखा राशन उपलब्ध कराया गया .

Read More

जमशेदपुर के साकची क्षेत्र के दुकानदार मापतौल विभाग की मनमानी से बेहाल हैं. आए दिन विभागीय अधिकारियों के मनमानी से परेशान और पैसों के लिए दबाव बनाए जाने के बाद गुरुवार को झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमिटी के नेतृत्व में साकची के कुछ दुकानदार जिला मुख्यालय पहुँचे. जहां उनके द्वारा मापतौल विभाग के मनमानी पर रोक लगाने की मांग उठायी गई. बताया जाता है कि मापतोल विभाग के द्वारा पैसों की उगाही दुकानदारों से की जा रही है. विभाग के अधिकारियों पर उन्होंने मुद्रा दोहन करने का आरोप लगाया. इन्होंने कहा, कि इस प्रक्रिया को ऑनलाइन किया जाना चाहिए और…

Read More

राज्य परिवहन विभाग के निर्देश पर राज्य भर में डीजल ऑटो पर प्रतिबंध लगाने का फरमान जारी कर दिया गया है. बीते दिनों जमशेदपुर परिवहन विभाग की ओर से भी ऑटो चालकों को 15 दिनों के भीतर डीजल ऑटो को सीएनजी में कन्वर्ट करने का फरमान जारी कर दिया गया है. इसको लेकर झारखंड टेंपो चालक संघर्ष यूनियन द्वारा गुरुवार को जिले के उपायुक्त को एक मांग पत्र सौंपते हुए परिवहन विभाग के निर्देशों पर पुनर्विचार किए जाने की मांग उठाई गई. इस संबंध में एनसीपी नेता सह यूनियन के संरक्षक डॉ पवन कुमार पांडे ने बताया, कि कोरोना महामारी…

Read More

जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के शंकरपुर के ग्रामीणों ने बस्ती में लग रहे मोबाईल टॉवर का विरोध जताया है. इसको लेकर बस्तीवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचा. जहां बस्तीवासियों ने राज्य के मुख्यमंत्री के नाम एक मांगपत्र जिले के उपायुक्त को सौंपा. सौंपे गए मांगपत्र के के माध्यम से बस्तीवासियों ने बताया कि बस्ती में पूर्व से ही दो- दो मोबाईल टॉवर लगे हैं, नेटवर्क की कोई समस्या नहीं है बावजूद इसके 100 मीटर की दूरी पर मोबाइल टावर लगाया जा रहा है जिससे रेडिएशन का खतरा क्षेत्र के लोगों में बढ़ गया है. बस्ती वासियों…

Read More

टाटा मोटर्स की ठेका कंपनी डीके इंटरप्राइजेज में कार्यरत 16 एआरसी मजदूरों को कंपनी प्रबंधन द्वारा बगैर ग्रेच्युटी और बकाया वेतन का भुगतान किए दिसम्बर 2020 में डीके इंटरप्राइजेज द्वारा हटा दिया गया. इसको लेकर टेल्को मजदूर यूनियन द्वारा गुरुवार को टाटा मोटर्स गेट पर प्रदर्शन करते हुए प्रबंधन को एक मांग पत्र सौंपा गया. सौपे गए मांग पत्र के आधार पर एटक नेता अंबुज ठाकुर ने बताया की वैश्विक महामारी के दौर में बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या बनकर उभर रही है. ऐसे में डीके इंटरप्राइजेज द्वारा मजदूरों को बगैर ग्रेच्युटी और बकाया वेतन के साथ फाइनल सेटेलमेंट न देना…

Read More

जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत खरकई टीओपी के समीप खरकई नदी के बहाव में एक शव देखा गया. जिसके बाद खरकई पुल पर आने जाने वाले लोगों की भीड़ इकट्ठी होने लगी. हालांकि शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. संभावना जताई जा रही है कि यह शव नदी के तेज बहाव में बह कर यहां तक पहुंचा है. वहीं बिष्टुपुर थाना पुलिस को मामले की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निकलवाने की प्रक्रिया में जुट गई है. वैसे शव की स्थिति देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है, कि शव काफी…

Read More

खालिस्तानी आतंकवादी गुरपलवांट सिंह पन्नू के विवादित बयान के बाद देशभर में विरोध शुरू हो गया है. बुधवार को जमशेदपुर में हिन्दू राष्ट्र सेना की ओर से खालिस्तान का पुतला दहन करते हुए खालिस्तान के समर्थन में विवादित बयान देने वाले गुरपलवांत वांट सिंह पन्नू को खुली चुनौती दी गई. हिंदू राष्ट्र सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पंजाब को हिंदुस्तान का अभिन्न अंग बताया और कहा पाकिस्तान के इशारे पर देश के बाहर बैठे गद्दार खालिस्तान का समर्थन कर यहां विद्रोह फैलाना चाहते हैं. गौरतलबहै, कि खालिस्तानी आतंकी गुरपलवांट सिंह पन्नू द्वारा बीते दिनों एक विवादित बयान जारी किया गया…

Read More

सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना पुलिस को दो अलग- अलग मामलों में बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहां गुप्त सूचना के आधार पर ईमली चौक के पास पहुंची पुलिस को देखकर भागने के क्रम में एक स्कूटी सवार महिला तब्बसुन के पास से पुलिस ने चालीस पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया. जिसका वजन लगभग 5. 35 ग्राम के आसपास बतायी जा रही है. वहीं पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने महिला का स्कूटी और मोबाईल जप्त कर लिया है. महिला जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के किताड़ीह…

Read More

बकरीद से पूर्व जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहां गुप्त सूचना पर टेल्को थाना अंतर्गत बारी नगर स्थित एक मकान से करीब 50 मवेशियों को संदिग्ध अवस्था में बरामद किया गया है. जानकारी देते हुए जमशेदपुर एएसपी कुमार गौरव ने बताया कि गुप्त सूचना के आलोक में छापेमारी के दौरान भारी संख्या में एके मकान से मवेशियों को बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि जिस मकान से मवेशी बरामद किए गए हैं उसके मकान मालिक को भी नही पता कि मवेशी कहां से लाए गए हैं, और किनके हैं. हालाकि उन्होंने पशुओं के तस्करी से भी…

Read More

झारखंड स्टेट फूड लैब की टीम ने जमशेदपुर के स्ट्रीट फूड वेंडरों द्वारा प्रयोग में लाए जा रहे सामानों एवं खाद्य पदार्थों का जांच किया. हालांकि इस दौरान जमशेदपुर के ज्यादातर स्ट्रीट फूड वेंडरों के सामान की गुणवत्ता सही पाई गई. कुछ वेंडरों के उत्पादों की गुणवत्ता तय मानक से कम पाई गई, जिन्हें चेतावनी देते हुए तय मानकों का पालन करने का नसीहत दिया गया. इस दौरान टेस्टिंग तकनीशियनों की टीम भी साथ मौजूद रहे. जांच टीम द्वारा फूड सेफ्टी लाइसेंस की भी जांच की गई. इसमें भी शहर के ज्यादातर स्ट्रीट फूड वेंडरों के लाइसेंस सही पाए गए.…

Read More