Author: Tech Ashish

Exploring world

फिलीपींस में मारे गए सिख युवक तरणजीत सिंह की याद में जमशेदपुर के साकची स्थित गुरुद्वारा साहिब में विशेष कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया. जहां सिख समुदाय के लोगों ने अरदास के बाद ने काला बिल्ला लगाकर रोष प्रकट किया. गौरतलब है, कि जमशेदपुर के सीतारामडेरा निवासी तरणजीत सिंह चार वर्ष पूर्व फिलीपींस की राजधानी मनिला में अपना व्यापार शुरू किया था, और उसका वहां उनका अच्छा- खासा व्यवसाय चल रहा था. अचानक पिछले दिनों मनीला से उसकी हत्या की सूचना मिली जिसके बाद से देशभर के सिक्खों में उबाल है. इधर जमशेदपुर के सिख समुदाय में भी खासी…

Read More

सरायकेला जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी जेएमटी ऑटो प्राइवेट लिमिटेड यूनिट – 2 के ठेकेदारों और कर्मियों ने प्रबंधन पर मनमानी और मजदूरों का शोषण करने का आरोप लगाते हुए कंपनी गेट पर प्रदर्शन किया. ठेकेदारों ने आरोप लगाया कि कोरोना काल की भीषण त्रासदी में भी पिछले दो सालों से यहां के ठेकेदारों और कर्मियों को प्रबंधन द्वारा वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है. दबाव बनाने पर काम छोड़ने पर सेटलमेंट देने की धमकी देने का आरोप लगाया. उन्होंने बताया, कि लगभग दो सौ ठेकाकर्मियों को पिछले दो सालों से वेतन के लिए प्रबंधन द्वारा…

Read More

जमशेदपुर: मीडियाकर्मी विजय कुमार ने जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में अपने घर पर हुए चोरी एवं गबन के कारण अपने मकान मालिक ईस्ट प्लांट, बर्मामाइंस निवासी मीना देवी एवं काशीडीह निवासी राहुल रजक पर मामला दर्ज कराया है.  गौरतलब है कि वर्ष 2018 में एक झूठे मामले में मीडियाकर्मी विजय कुमार को न्यायिक हिरासत में जाना पड़ा था. विजय उस समय ईस्ट प्लांट बस्ती, बर्मामाइंस स्थित मीना देवी के मकान में भाड़े पर रहा करते थे तथा मकान की देखरेख का जिम्मा राहुल रजक को दी गई थी. चूंकि मीडियाकर्मी विजय कुमार, राहुल रजक के यहां कार्यरत थे तथा कई महीनों…

Read More

झारखंड के गृह रक्षकों का बुरा हाल है. सरकारी आश्वासनों के बाद जहां पिछले दिनों इन्होंने अनिश्चितकालीन आंदोलन समाप्त कर सेवा जारी रखा वहीं अब एकबार फिर से राज्य के गृह रक्षक पिछले छः महीने से मानदेय नहीं मिलने से भुखमरी के कगार पर आ गए हैं. इसको लेकर जमशेदपुर के होमगार्ड जवानों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचा और जिले के उपायुक्त को एक मांग पत्र सौंपते हुए बकाया वेतन का भुगतान जल्द किए जाने की मांग की. वैसे पिछले 6 महीनों से मानदेय नहीं मिलने से होमगार्ड जवान एक बार फिर से आक्रोशित हो चले हैं.…

Read More

झारखंड के औद्योगिक नगरी आदित्यपुर में 2 हजार से भी अधिक छोटी- बड़ी औद्योगिक इकाइयां हैं. कई सरकारी संस्थान हैं. मगर गरीब और मध्यमवर्गीय कामगारों के बच्चों के लिए एक भी सरकारी या निजी और सहज- सुलभ पुस्तकालय नहीं हैं. इसको ध्यान में रखते हुए 30 साल पूर्व शिक्षाविद डॉक्टर बीएनल कर्ण ने 2 अक्टूबर 1991 को आदित्यपुर कॉलोनी रोड नम्बर 15 में सरस्वती सदन पुस्तकालय की बुनियाद रखी थी. स्थानीय लोगों ने पुस्तकालय में शिवलिंग की स्थापना कर उसपर कब्जा जमा लिया. मामला तत्कालीन शिक्षा मंत्री रामचंद्र पूर्वे तक पहुंचा. उन्होंने तत्कालीन उपायुक्त सजल चक्रवर्ती को पुस्तकालय के लिए…

Read More

जमशेदपुर के जुबिली पार्क स्थित एम्यूजमेंट पार्क डेढ़ वर्ष बाद एक बार फिर से खुलने को तैयार है. इसके लिए पार्क प्रबंधन की ओर से तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई है. कोरोना नियमों को ध्यान में रखते हुए पार्क को फिर से खोलने की तैयारी प्रबंधन की ओर से शुरू कर दी गई है. गौरतलब है, कि विगत डेढ़ वर्ष से यह पार्क भी बंद पड़ा हुआ था. वैसे इस पार्क में लोग आकर्षक झूलों का मजा लेने पहुँचते है. यहां एक से बढ़कर एक राइड्स का मजा बच्चे एवं बड़े लेते हैं. साथ ही यहां बने वाटर पार्क…

Read More

जमशेदपुर में अपराधी बेलगाम हो चले हैं। हाल के दिनों में शहर में आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी देखी जा रही है। चाकूबाजी, रहजनी और गोलीचालन की घटनाओं से शहरवासियों में दहशत देखा जा रहा है। पिछले 24 घंटों के भीतर बागबेड़ा के कीताडीह में रेलवे कर्मी के साथ लूटपाट, टेल्को के बारी नगर में चाकूबाजी के बाद बीती रात टेल्को के गैस डीलर राहुल कुमार के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भालूबासा लाइन नम्बर 5 स्थित मकान संख्या 142 के बाहर स्कूटी सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर सनसनी फैला दी। फायरिंग की घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।…

Read More

पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्रामीण इलाकों में चरमराई विद्दुत व्यवस्था को दुरुस्त किये जाने की मांग पर घाटशिला एवं पोटका विधायक ने सोमवार को विद्युत विभाग के जीएम से मुलाकात की साथ ही उन्हें अविलंब ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्दर्श दिया. गौरतलब है, कि इन दिनों जमशेदपुर से सटे ग्रामीण इलाकों में विद्युत व्यवस्था काफी लचर हो गई है. जहां एक तरफ बिजली के खंभे टूट कर गिर रहे हैं. वहीं 24 घंटो में केवल चार से पांच घंटे ही लोगों को बिजली मिल रही है. ऐसे में ग्रामीणों को काफी समस्याओं से जूझना पड़ रहा…

Read More

सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत राम मड़ैया बस्ती में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प में एक युवक बुरी तरह घायल हो गया. युवक का नाम ऋषि कुमार बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच बीते कई दिनों से विवाद चल रहा है जहाज विवाद ने हिंसक रूप ले लिया उधर घायल ऋषि को आदित्यपुर शहरी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है जानकारी देते हुए ऋषि ने बताया कि बस्ती के विजय लोहार, गोलू लोहार, बाबू लोहार, सूरज लोहार, विजय लोहार और अन्य बस्ती में अवैध शराब…

Read More

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस लगातार आंदोलनरत है. इसी कड़ी में आज झारखंड प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के आह्वान पर राज्य भर के पेट्रोल पंप पर कांग्रेसियों द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत कांग्रेसी पेट्रोल भराने पहुंच रहे उपभोक्ताओं एवं आम जनता से हस्ताक्षर कराकर उसकी प्रति राष्ट्रपति को सौंपेंगे. इधर जमशेदपुर और सरायकेला में भी कांग्रेसियों द्वारा अलग-अलग पेट्रोल पंप पर यह अभियान चलाया गया. कांग्रेसियों ने बताया, कि देश की जनता महंगाई से त्रस्त हो चुकी है. आए दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढोत्तरी के कारण जनता त्राहिमाम…

Read More