Author: Tech Ashish

Exploring world

सुभाष चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध, जिलाध्यक्ष सुमित शरण बोले—राजनीति में भाषा की मर्यादा जरूरी जामताड़ा: पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर कथित अमर्यादित टिप्पणी किए जाने के विरोध में सोमवार को जामताड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में जामताड़ा नगर के सुभाष चौक पर खड़गे का पुतला दहन कर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की गई. भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की भाषा राजनीतिक मर्यादाओं के अनुरूप नहीं…

Read More

आदित्यपुर: थाना क्षेत्र अंतर्गत मुस्लिम बस्ती में रविवार देर शाम एक युवक का शव फंदे से लटका मिला. मृतक की पहचान सोहेल उर्फ रविउल के रूप में बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी. युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसकी जांच की जा रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की बात सामने आ रही है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के…

Read More

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सुदूरवर्ती गुदड़ी प्रखंड के देवां स्थित बिरसाईत समाज के धर्मस्थल पर दो दिवसीय चूड़ा भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें गुदड़ी समेत विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे बिरसाईत समाज के लोगों ने हिस्सा लिया और सामूहिक रूप से चूड़ा भोज ग्रहण किया. बिरसाईत समाज के धर्म संचालक बिरसा मुंडा ने बताया कि यह आयोजन धर्मगुरु बिरसा आबा द्वारा निर्धारित धार्मिक परंपरा का हिस्सा है. साल में एक बार धर्म दरबार के साथ सारुड़ा, लम्बई और किचिनडा में भी इस परंपरा का निर्वहन किया जाता है. कार्यक्रम के दौरान बिरसाईत समाज के लोगों ने अपनी धार्मिक-सांस्कृतिक परंपराओं…

Read More

बोकारो: जिले के माराफारी थाना क्षेत्र के झोपड़ी कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय अमित शर्मा की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई. अमित का शव डोमपाड़ा नाला के समीप बरामद किया गया. उसका चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. मृतक के भाई मुन्ना शर्मा के अनुसार अमित कैडबरी चॉकलेट कंपनी में डिस्ट्रीब्यूटर का काम करता था. बीती रात वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसके मोबाइल पर कई बार फोन किया,…

Read More

जामताड़ा: बागडेहरी थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुड़ाबेड़िया चौक के पास से करीब 100 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की है. पुलिस की छापेमारी की भनक लगते ही अवैध शराब का कारोबार करने वाला व्यक्ति मौके से फरार हो गया. पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार, बागडेहरी थाना के सहायक अवर निरीक्षक प्रकाश सिंह के आवेदन पर थाना कांड संख्या 24/2026, दिनांक 3 अक्टूबर 2026 दर्ज किया गया है. मामले में भारतीय न्याय…

Read More

सरायकेला: शारदीय नवरात्र और दुर्गापूजा महोत्सव को लेकर इंद्रटांडी में तैयारियां तेज हो गई हैं. रविवार की रात दुर्गा मंदिर परिसर में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, इंद्रटांडी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में क्षेत्र के गणमान्य लोगों और स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. बैठक में दुर्गापूजा महोत्सव को भव्य और सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित करने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. इस दौरान सर्वसम्मति से नई पूजा समिति का गठन किया गया. समिति के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी एक बार फिर पार्थो सारथी आचार्य को सौंपी गई. वहीं बबन सिंह, प्रभात कुमार सत्पथी, देवराज…

Read More

सरायकेला: खरसावां थाना क्षेत्र के पदमपुर गांव में घर की मरम्मत को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. आरोप है कि पड़ोसी युवक ने 69 वर्षीय बुजुर्ग पर लाठी-डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल बुजुर्ग का पहले सरायकेला सदर अस्पताल में इलाज कराया गया. बाद में उनकी स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया. घायल की पहचान पदमपुर निवासी जगदीश प्रसाद केसरी (69 वर्ष) के रूप में हुई है. उनके भतीजे राजीव कुमार केसरी ने बताया कि मकान की मरम्मत का कार्य…

Read More

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालुडीह थाना क्षेत्र में वाहन चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी बिरसन मुण्डा उर्फ बिरसेन मुण्डा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की निशानदेही पर तीन चोरी की मोटरसाइकिल, असली नंबर प्लेट और मोबाइल फोन बरामद किया गया है. इसकी जानकारी ग्रामीण एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी. जानकारी के अनुसार गालुडीह थाना कांड संख्या 33/2025 में 28 दिसंबर 2025 को चोरी हुई विंगर वैन मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों माँझीया टुडू उर्फ प्रेम टुडू और सत्यवान कुम्भकार को गिरफ्तार…

Read More

रामगढ़: जिले के गोला थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध विदेशी शराब निर्माण और तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है. पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत को मिले गुप्त सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंदन वत्स के नेतृत्व में गठित टीम को यह बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जानकारी के अनुसार 10 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि गोला थाना क्षेत्र के ऊपर खखरा टोला, पत्थलगड्डा में एक बंद घर में अवैध विदेशी शराब का निर्माण कर आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई किया जा रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद एसआईटी का…

Read More

सरायकेला: जिले के पुलिस महकमे में जल्द बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. सूत्रों के अनुसार थानों, न्यायालयों और विभिन्न कोठियों में लंबे समय से पदस्थापित कांस्टेबलों का ट्रांसफर- पोस्टिंग कभी भी किया जा सकता है. पुलिस मुख्यालय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जिले की नई पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने पदभार संभालने के बाद ही प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के संकेत दे दिए हैं. बताया जा रहा है कि स्थानांतरण सूची लगभग तैयार हो चुकी है और एसपी की अंतिम स्वीकृति मिलते ही अधिसूचना जारी कर दी जाएगी. सूत्रों की मानें तो वर्षों से…

Read More