Author: Tech Ashish

Exploring world

सरायकेला- खरसावां जिले में ब्राउन शुगर का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन किसी न किसी क्षेत्र से ब्राउन शुगर कारोबारी दबोचे जा रहे हैं, बावजूद इसके यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीते एक पखवाड़े में दर्जनों ब्राउन शुगर कारोबारी सलाखों के पीछे भेजे जा चुके हैं. वही एक बार फिर से आदित्यपुर थाना पुलिस ने सात युवकों को 93 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ अलकतरा ड्रम बस्ती से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जप्त ब्राउन शुगर का वजन लगभग 10 ग्राम के आसपास बताया जा रहा है. जानकारी…

Read More

जमशेदपुर जिला ट्रैफिक विभाग इन दिनों फिर से एक्शन मोड में नजर आ रही है. विभाग द्वारा नंबर प्लेट के स्थान पर वीआईपी बोर्ड लगाकर वाहनों में घूमने वालों से सख्ती से निपट रही है. जिला ट्रैफिक प्रभारी डीएसपी बब्बन सिंह खुद इस अभियान का नेतृत्व करते नजर आए. जहां वाहनों में नंबर प्लेट के स्थान पर कई लोग वीआईपी बोर्ड लगाकर घूमते नजर आए. जिसपर विभाग से कई वाहनों को सीज किया साथ ही उन्हें फाइन भी किया. ट्रैफिक डीएसपी बब्बन सिंह ने कहा कि जमशेदपुर शहर में पढ़े लिखे लोग ही इस तरह से नियमों की अवहेलना कर…

Read More

जमशेदपुर के कदमा शास्त्रीनगर इलाके में इन दिनों लोग घरों में पथराव से परेशान है. इनके घर मे पथराव के कारण लोग चोटिल भी हो चुके हैं. यहां के लोगों ने शुक्रवार को कदमा थाने में हंगामा किया साथ ही कड़ी करवाई की मांग की. शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर दो निवासी संदीप कुमार यादव बताते हैं कि आये दिन उनके घर पर पथराव होता है, और पत्थर फेंकने वाला फरार हो जाता है. उन्होंने बताया, कि पत्थरबाजी के कारण उनके घर मे लगे कांच की खिड़कियां टूट जाती है, और लगातार पिछले दो दिनों से पत्थरबाज़ी का सिलसिला जारी है. इनके…

Read More

शुक्रवार को जमशेदपुर के जोजोबेड़ा स्थित नुवोको सीमेंट प्लांट गेट पर ठेका मजदूर बकाया वेतन की मांग को लेकर 2 घंटे तक धरने पर बैठे रहे. जहां ठेकेदारों के आश्वासन के बाद मजदूरों ने अपना आंदोलन वापस ले लिया. जानकारी देते हुए मजदूर नेता चंदन पांडेय ने बताया, कि पिछले 2 महीनों से यहां के ठेकेदारों द्वारा मजदूरों को वेतन नहीं दिया जा रहा है, जिससे मजदूरों की माली हालत अत्यंत दयनीय हो चली है. इस महीने भी 22 तारीख होने को है. अब तक ठेका मजदूरों को वेतन नहीं दिया गया है, हालांकि मजदूरों के आक्रोश को देखते हुए…

Read More

सरायकेला- खरसावां जिला के कांड्रा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाई करते हुए दो लग्जरी गाड़ियों से भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस जप्त किया है. बताया जाता है, कि मारुति ब्रेजा गाड़ी संख्या JH05 CJ- 5397 में 2 लोग सवार थे जिसमें करीब 13 किलो प्रतिबंधित मांस और एक्सयूवी 500 JH05 AU 7720 में 4 लोग सवार थे जिसमें करीब 35 किलो प्रतिबंधित मांस की बरामदगी की गई है. बताया जा रहा है कि एक्सयूवी गाड़ी सरायकेला से जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत कदमा शास्त्री नगर जा रही थी, और ब्रेजा गाड़ी जुगसलाई जा रही थी. सूचना…

Read More

सरायकेला जिले के आरआईटी थाना अंतर्गत मार्ग संख्या सात निवासी चर्चित शिक्षक संजय झा के इकलौते पुत्र ईशान झा ने गुरुवार देर शाम अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. हालांकि परिजन उसे आनन-फानन में टाटा मुख्य अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. ईशान लोयला का छात्र था फिलहाल वह जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में बीबीए की पढ़ाई कर रहा था. घटना के वक्त घर पर कोई सदस्य नहीं था. बताया जाता है, कि संजय झा अपनी पत्नी के साथ पिछले दो-तीन साल से असम के गुवाहाटी में रह रहे हैं. घर पर उनकी…

Read More

सरायकेला पुलिस को ब्राउन शुगर कारोबारियों के खिलाफ एक और कामयाबी हाथ लगी है. जहां गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए कपाली ओपी पुलिस ने केंदडीह विद्यालय के समीप से एक युवक को 25 पुड़िया ब्राऊन शुगर के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने युवक के पास से 5. 06 हजार नगद भी बरामद किया है. पुलिस की गिरफ्त में आए युवक का नाम हैदर सफदर उर्फ सोनू बताया जा रहा है, जो कपाली टीओपी के समीप का रहनेवाला है. जानकारी देते हुए चांडिल एसडीपीओ संजय कुमार सिंह ने बताया, कि हैदर पुर…

Read More

झारखंड सरकार के मंत्री सह स्थानीय विधायक चंपई सोरेन ने गुरुवार को सदर अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में ऑक्सीजन युक्त पीआईसीयू वार्ड का उद्घाटन किया. इसके अलावा जिला मुख्यालय के समीप सखी ऑन स्पॉट सेंटर का शिलान्यास किया. इस मौके पर मंत्री चंपई सोरेन ने बताया, कि झारखंड सरकार लगातार राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित है. इसी कड़ी में सखी ऑन स्पॉट सेंटर की स्थापना की जा रही है. जहां सामाजिक हिंसा या किसी अन्य प्रताड़ना की शिकार महिलाओं को इंसाफ दिलाने का काम किया जाएगा. मंत्री चंपई सोरेन ने कोरोना महामारी के दौरान जिला प्रशासन एवं…

Read More

सरायकेला – खरसावां जिला के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 3 से होकर गुजरनेवाली सड़क जो इंडस्ट्रियल एरिया से होते हुए राजधानी रांची और पश्चिम बंगाल की ओर जाती है सतबोहनी के समीप गड्ढों में तब्दील हो चुका है. हर दिन गड्ढे में फंसकर राहगीर दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं. बावजूद इसके नगर निगम प्रशासन का ध्यान इस तरफ नहीं जा रहा है. इसको लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है. बारिश के दिनों में जलजमाव से स्थिति और भी भयावह हो जाती है. इसको लेकर भारतीय जनतंत्र मोर्चा के जिला अध्यक्ष बुलेट सिंह ने श्रमदान…

Read More

सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कल्पनापुरी निवासी बाबूलाल दास के चोरी गए पल्सर मोटरसाइकिल संख्या JH AV- 2302 मामले का खुलासा करते हुए आरआईटी थाना क्षेत्र से रतन नाग और आदित्यपुर थाना क्षेत्र के अलकतरा अलकतरा ड्रम बस्ती से बॉबी लोहार नामक युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए आदित्यपुर थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद महतो ने बताया, कि बाइक चोरी की शिकायत दर्ज होने के बाद जिले के एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ द्वारा एक टीम का गठन किया…

Read More