Author: Tech Ashish

Exploring world

बदलते मौसम को देखते हुए अब शहरी से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में मच्छरों से फैलने वाले मलेरिया जैसी अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है. इसको लेकर झारखंड में स्वास्थ्य विभाग सजग है, और हर दिन एक नई पहल कर रहा है. वहीं सरायकेला- खरसावां जिला पुलिस सरकार के इस पहल को जिले के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र गोमियाडीह गांव, पुलिस कैंप के आस-पास एवं सरकारी इमारतों के साथ सभी रास्ते एवं गली मोहल्लों में फॉगिंग कराई गई. जिससे आम लोगों को मच्छरों और कीड़ों से पनपने वाले रोगों से निजात दिलाया जा सके. वहीं कार्यक्रम की जानकारी देते हुए…

Read More

सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना अंतर्गत रामगढ़ के समीप कैनाल में अनियंत्रित बोलेरो गिरने से एक महिला सहित चार लोग बुरी तरह घायल हो गए. जहां सभी घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया.ईनमें से एक व्यक्ति की इलाज के क्रम में मौत हो गई, जबकि एक महिला सहित तीन लोगों को टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया. बताया जा रहा है, कि वहां भी एक व्यक्ति की मौत हो गई है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकी है घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है, कि बोलेरो रांची…

Read More

द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला- खरसावां की नई कमेटी का रविवार को शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हो गया. जिला मुख्यालय स्थित टाउन हॉल सभागार में सरायकेला नगर पंचायत की अध्यक्ष मीनाक्षी पटनायक, सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी, एवं जमशेदपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष बी श्रीनिवास ने सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य रूप से नेपाल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अनूप तिवारी, एडीसी सुबोध कुमार, एसडीएम रामकृष्ण कुमार, उपायुक्त के गोपनीय प्रभारी प्रदीप कुमार, सरायकेला बीडीओ मृत्युंजय कुमार, सरायकेला नगर उपाध्यक्ष मनोज चौधरी सहित जमशेदपुर, रांची एवं धनबाद के कई अतिथि पत्रकार शामिल हुए. अपने…

Read More

झारखंड स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के अभियंता दिलीप प्रसाद ने सूचना जारी की है कि रविवार दिनांक 25 जुलाई 2021 को सुबह 10 बजे से दोपहर के 1 बजे तक 33 KV आदित्यपुर-3 का फीडर बंद रहेगा,जिस कारण फेज 5 के अन्तर्गत आने वाले झुरकुली, बालमिकिनगर,में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. पूरे शटडॉउन के दौरान भूमिगत केबलों में मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा

Read More

झारखंड विधानसभा की प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति अपने दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन बैठक के उपरांत सरायकेला स्थित पुराने अनुमंडल अस्पताल के प्रांगण में बन रहे एक सौ बेड वाले निर्माणाधीन जीएनएम हॉस्टल का स्थलीय निरीक्षण किया गया. वर्ष 2014 से बन रहे उक्त जीएनएम हॉस्टल के निर्माण कार्य में भारी अनियमितता पाई गई. जिसमें कई स्थानों से बन रहे जीएनएम हॉस्टल की दीवारों में कई जगह से दरार और सीपेज की समस्या पाई गई. साथ ही निर्माण के लिए उपयोग किए जा रहे काले ईंटों को देखकर समिति के सभापति सहित सदस्यों ने भी कड़ी फटकार लगाई. निर्माणाधीन…

Read More

आज गुरु पूर्णिमा है. जमशेदपुर में भाजपायियों द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी शिरकत की और अपने गुरु को सम्मानित किया. सिदगोड़ा सूर्यधाम में इसका आयोजन किया गया. जहां क्षेत्र के तमाम गुरुजनों को सम्मानित किया गया. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस दौरान सभी को अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया. उन्होंने कहा, कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन मे गुरु का अलग ही महत्व होता है. बिना गुरु के कोई जीवन मे सफ़लता हासिल नही कर सकता,…

Read More

जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के बिष्टुपुर आवास पर आज गुरु पूर्णिमा के मौके पर रामर्चा पूजा का शुभारंभ हुआ. कल इसकी पूर्णाहुति होगी, उसके बाद भक्तों एवं क्षेत्र के लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा. वैसे वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए विगत दो वर्षों से इस अनुष्ठान में अधिक लोगों को नहीं बुलाया जा रहा है. जमशेदपुर पूर्वी के भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने बताया कि विधायक सरयू राय द्वारा हर वर्ष रामर्चा पूजा कर प्रभु श्रीराम के साथ उनके पूरे परिवार की पूजा कर समाज और परिवार कल्याण की कामना की जाती…

Read More

जमशेदपुर में अपराधी बेलगाम हो चले हैं. जहां बेखौफ अपराधी हर दिन किसी न किसी इलाके में खूनी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला साकची थाना क्षेत्र का है. जहां रिलायंस फ्रेश के समीप दिनदहाड़े एक युवक ने रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय युवक को गोली मार दी. उधर गोली लगते ही स्थानीय लोग घायल युवक को एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उधर गोली मार कर भाग रहे युवक को मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने नागरमल के समीप से दबोच लिया. युवक के पास से एक लोडेड देशी कट्टा बरामद किया…

Read More

जमशेदपुर के सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त पहल से शनिवार को स्ट्रीट एनिमल्स के लिए स्पेशल ड्राइव की शुरुआत की गई. इसमे मुख्य रूप से जोमोटो इंडिया, जॉर्ज इंडिया और जमशेदपुर प्राइड ने शिरकत की. आयोजकों ने बताया, कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शहर के स्ट्रीट जानवरों का उचित देखभाल और उन्हें पौष्टिक भोजन मुहैया कराना है. आयोजकों के अनुसार आवारा पशुओं का उचित देखभाल के अभाव में अकाल मृत्यु हो जाता है. उन्हें भी जीने का अधिकार है. वैसे जानवरों को संगठन द्वारा चिन्हित कर उनका उपचार और भोजन का प्रबंध किया जा रहा है.

Read More

राज्य कोरोना महामारी के दूसरे लहर की भयावहता को भूल अब विकास के पथ पर अग्रसर है. शनिवार को मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों बुजुर्गों को वृद्धा पेंशन, विकलांगता पेंशन, मुख्यमंत्री असाध्य रोग सहायता एवं सरकारी स्तर पर बुजुर्गों को दिए जाने वाले सुविधाओं से संबंधित प्रमाण पत्र सौंपा. इस दौरान जमशेदपुर महानगर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय स्थान एवं कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. इस दौरान कदमा एवं सोनारी क्षेत्र के बुजुर्गों के बीच प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया, कि झारखंड सरकार एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय…

Read More