Author: Tech Ashish

Exploring world

सरायकेला: जिला बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर मंगलवार को 4 पदों के लिए कुल 7 नामांकन पत्र खरीदे गए. अबतक नामांकन पत्र खरीदने के 2 दिनों में कुल 12 नामांकन पत्र बिके हैं. मंगलवार को खरीदे गए नॉमिनेशन पेपर संबंधी जानकारी देते हुए इलेक्शन कमीशन के रिटर्निंग ऑफिसर जलेश कवि ने बताया कि मंगलवार को वाइस प्रेसिडेंट पद के लिए एक नामांकन पत्र अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह, असिस्टेंट ट्रेजरर पद के लिए एक नामांकन पत्र अधिवक्ता राजकुमार साहू, ज्वाइंट सेक्रेट्री एडमिनिस्ट्रेशन पद के लिए चार नामांकन पत्र अधिवक्ता तपन कुमार मालाकार, अधिवक्ता भीम सिंह कुदादा, अधिवक्ता धनंजय महतो एवं अधिवक्ता…

Read More

सरायकेला: पारा शिक्षकों के स्थायीकरण और वेतनमान के मुद्दे पर राज्य सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए सूबे के पारा शिक्षक एक बार फिर से आंदोलन की तैयारी में जुट गए हैं. मंगलवार को एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा सरायकेला-खरसावां इकाई के जिलाध्यक्ष सोनू सरदार ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा, कि हेमंत सरकार ने चुनाव पूर्व अपने घोषणा पत्र में यह वायदा किया था, कि सरकार गठन के तीन माह के भीतर पारा शिक्षकों को स्थायी करते हुए उन्हें वेतनमान दिया जाएगा. सिर्फ यही नहीं, सरकार में शामिल तमाम घटक दलों ने हर…

Read More

जमशेदपुर के दो विधायकों द्वारा टेंडर के एवज में 5 प्रतिशत कमीशन मांगे जाने को लेकर विधायकों और ठेकेदारों के बीच जारी विवाद में अब झामुमो युवा इकाई कूद पड़ी है. जहां मंगलवार को मीडिया को संबोधित करते हुए झारखंड युवा मोर्चा ने झामुमो विधायकों पर आरोप लगाने वाले ठेकेदारों से माफी मांगने की मांग की है. साथ ही चेतावनी दिया है, कि अगर आरोप लगाने वाले ठेकेदार झामुमो विधायकों से माफी नहीं मांगते हैं तो उनका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा. झारखंड युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बबन सिंह ने इसके पीछे भाजपा का साजिश करार देते हुए…

Read More

राष्ट्रीय भ्रष्टाचार जन कल्याण संगठन जमशेदपुर इकाई की ओर से धालभूम एसडीओ से मुलाकात कर शहर में हो रहे कोरोना रोधी टीकाकरण अभियान में वैक्सीन की कमी को लेकर एक मांग पत्र सौंपा गया. सौंपे गए मांगपत्र के माध्यम से उन्होंने संगठन द्वारा किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया. इस दौरान जानकारी देते हुए बताया गया, कि संगठन लगातार क्षेत्र में कोरोना रोधी टीकाकरण अभियान को लेकर जागरूकता के साथ मोबाइल वैन टीकाकरण के माध्यम से लगभग 15 सौ लोगों को टीका दिलाया जा चुका है, लेकिन टीके की कमी के कारण लोगों की जरूरतों को पूरा नहीं किया…

Read More

इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन की ओर से मानगो नगर निगम क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मंगलवार को नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी से मुलाकात कर एक मांग पत्र सौंपा गया. सौपे गए मांग पत्र के माध्यम से आईएनटीयूसी के सदस्यों ने बताया, कि मानगो नगर निगम में बिचौलिए हावी हैं. हर काम में भ्रष्टाचार की बू आ रही है. संवेदक न तो नियमित रूप से लेबर सप्लाई कर रहे हैं, न ही तय मात्रा में क्षेत्र में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कर रहे हैं. उन्होंने चेतावनी देते हुए नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी को साफ तौर पर कहा है, कि…

Read More

सरायकेला- खरसावां जिला के आरआईटी थाना अंतर्गत मिरुडीह के नया बस्ती की रहने वाली रासमणि मुर्मू उर्फ प्रिया मुर्मू ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि देर रात लगभग 12 से एक बजे के बीच महिला ने आत्महत्या की है. महिला अपने पति मोतीलाल सरदार के साथ यहां किराए के मकान में रहती थी. सुबह जब महिला के पति ने अपनी पत्नी को फंदे के सहारे झूलता देखा तो पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी. जिसके बाद इसकी सूचना आरआईटी थाना पुलिस को दी. जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे…

Read More

आज कारगिल विजय दिवस है. आज ही के दिन 1999 में देश के जांबाज सैनिकों ने पाकिस्तानी सेना को परास्त करते हुए कारगिल फतह करने में सफलता हासिल की थी. कारगिल युद्ध के दौरान मारे गए सैनिकों की याद में सरायकेला- खरसावां जिला भाजमो द्वारा कारगिल विजय दिवस मनाया गया. इस दौरान उनके द्वारा शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. साथ ही दो मिनट का मौन रखते हुए शहीदों के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई. इस दौरान जिलाध्यक्ष बुलेट नारायण सिंह ने आज के दिन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा देश के…

Read More

सरायकेला जिला के सरायकेला नगर पंचायत विभाग के तत्वावधान में टाउन हॉल परिसर में दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों को स्वरोजगार हेतु आयोजित उन्मुखीकरण कार्यशाला का आज उद्घाटन किया गया. नगर पंचायत अध्यक्ष मीनाक्षी पटनायक समेत कई गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इस दौरान महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भी उपस्थित हुई. 10 दिनों तक चलने वाले इस ट्रेनिंग प्रोग्राम के दौरान स्वयं सहायता समूह के महिलाओं को अगरबत्ती निर्माण की ट्रेनिंग देकर उन्हें स्वरोजगार हेतु प्रेरित किया जाएगा. खादी और विलेज इंडस्ट्री कमिशन रांची तथा एनजीओ सिंहभूम ग्राम योजना…

Read More

झारखंड की आर्थिक राजधानी जमशेदपुर को खूबसूरती और बेहतर नगरीय सुविधाओं के लिए पूरोत्तर राज्य का मिनी मुंबई के रूप में जाना जाता है, लेकिन जिस जमशेदपुर को लोग मिनी मुम्बई के रूप में जानते हैं उसी जमशेदपुर से झारखंड के राजनीति की बिसात भी लिखी जाती रही है. सत्ता बनाने से सत्ता गिराने तक का गणित इसी शहर से बिठायी जाती रही है. जमशेदपुर से दो- दो मुख्यमंत्री, तीन- तीन मंत्री कभी न कभी राज्य की सत्ता को सुशोभित कर चुके हैं. फिलहाल एक मंत्री झारखंड सरकार में अभी भी हैं, बावजूद इसके जमशेदपुर की खूबसूरती पर ये दाग…

Read More

राष्ट्रीय वेक्टर रोग जनित नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिला मलेरिया नियंत्रण समिति द्वारा सरायकेला सदर अस्पताल परिसर ने फाइलेरिया विलोपन को लेकर मास ड्रग एडमिस्ट्रेशन कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया. 26 से 30 जुलाई तक चलने वाले इस कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ हिमांशु भूषण बरवार समेत कई चिकित्सा पदाधिकारियों ने किया. इस मौके पर काफी संख्या में महिला और पुरुष मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान फाइलेरिया बीमारी के कुप्रभाव की जानकारी देते हुए सभी को अनिवार्य रूप से फाइलेरिया रोधी दवा खाने की सलाह दी गई. इस दौरान सिविल सर्जन डॉ हिमांशु भूषण बरवार ने बताया कि फाइलेरिया…

Read More