Author: Tech Ashish

Exploring world

जमशेदपुर में एकबार फिर से अपराधी एक के बाद एक लूट, छिनतई और गोली चालन की घटना को अंजाम देकर शहर में दहशत फैला रहे हैं. बेलगाम अपराधियों के बुलंद हौंसलों के आगे पुलिस पस्त नजर आ रही है. बीते 1 हफ्ते के भीतर शहर में हुए आपराधिक घटनाओं ने 2010 के सीरियल क्राइम की याद को ताजा कर दिया है. बीते सोमवार से शुरू हुए लूट की घटना रविवार देर रात तक शहर में जारी रहा. रविवार को जहां कदमा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने महिला से छिनतई की घटना को अंजाम दिया, वही साकची थाना क्षेत्र में एक…

Read More

जमशेदपुर: जमशेदपुर शहर में बेलगाम अपराधियों ने रविवार देर रात एक और घटना को अंजाम दिया है. जहां साकची थाना अंतर्गत बाराद्वारी निवासी सुनील अग्रवाल की बहन से बाइक सवार दो अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है. अपराधियों ने सुनील अग्रवाल की बहन का मंगलसूत्र झपट्टा मारकर उड़ा लिया है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है, कि सुनील अग्रवाल के घर पारिवारिक समारोह था जो होटल गंगा रेजीडेंसी में आयोजित था. वहां से बाराद्वारी डॉ अंजू बाजोरिया के घर के समीप स्थित अपने भाई के घर लौटने के क्रम में अपराधियों ने इस घटना…

Read More

जमशेदपुर के पटामदा ब्लॉक स्थित गोपालपुर गांव के कम्युनिटी हॉल में रविवार को अस्तित्व और उत्कलिय ब्राह्मण समाज के सौजन्य से नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर पूर्णिमा नेत्रालय द्वारा किया गया, जिसमें 90 लोगों ने शिविर का लाभ उठाया. इस दौरान लोगों ने बताया कि गोपालपुर गांव में काफी दिनों के बाद शिविर का आयोजन हुआ है, जिससे ग्रामीण लोगों में उत्सुकता और खुशी देखने को मिल रही है. करीब 35 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया, जिन्हें 22 फरवरी को तमोलिया स्थित पूर्णिमा नेत्रालय ले जाया जाएगा. 23 को उनका ऑपरेशन होगा और फिर अगले दिन उन्हें…

Read More

जमशेदपुर: झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के नए जिला कमिटी की घोषणा रविवार को की गई, जिसमें अध्यक्ष, महामंत्री समेत 52 सदस्यों के टीम की घोषणा की गई. गौरतलब है, कि इससे पूर्व इनका चौथा महा अधिवेशन सम्पन्न हुआ. जिसके बाद नई कमिटी की घोषणा की गई. नई कमेटी के सदस्यों ने एक स्वर में कर्मचारी हितों के रक्षा का संकल्प लिया. अध्यक्ष के रूप में नवीन कुमार एवं महामंत्री के रूप में रविंद्र नाथ ठाकुर का चयन किया गया है, उन्होंने कहा कि बुजुर्गों और युवाओं के समावेश से नई कमिटी का गठन किया गया है, जो आगे ऊर्जावान…

Read More

जमशेदपुर: जमशेदपुर आबकारी विभाग को एक बार फिर से बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहां सहायक उत्पाद आयुक्त के निर्देश पर एमजीएम थाना अंतर्गत NH-33 में प्रातःकालीन गश्ती के क्रम में डेमकाडीह के पास 30 रबड़ के ट्यूब में अवैध महुआ चुलाई शराब लदा वाहन ओमिनी BR-16M-2145 के साथ 01 व्यक्ति को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वहीं एक अन्य छापामारी में एमजीएम थाना अंतर्गत भिलाई पहाड़ी से 01 व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया. इस कार्रवाई में विभाग ने 900 लीटर महुआ शराब…

Read More

सरायकेला जिले की सामाजिक संस्था, जनकल्याण मोर्चा ने राज्य के मुख्य सचिव को चिट्ठी लिखकर आदित्यपुर थाना से सटे पीएचडी कार्यालय को जमशेदपुर शिफ्ट करते हुए लगभग 8.5 एकड़ जमीन नगर निगम को सौंपने की मांग की है, ताकि जमीन के अभाव में नगर निगम क्षेत्र में अवरुद्ध पड़े विकास कार्य तेज किया जा सके. प्रधान सचिव को लिखे गए चिट्ठी के आलोक में जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष सह डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अधिवक्ता ओमप्रकाश ने बताया, कि एकीकृत बिहार एवं सिंहभूम जिले के समय में करीबन 1960 में लगभग 8.5 एकड़ जमीन लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (अब…

Read More

जमशेदपुर: शहर में बढ़ते अपराध और बेलगाम अपराधियों पर नकेल कसने में पुलिस के पसीने छूट रहे हैं. बात दें कि एक हफ्ते में दो- दो लूट की घटना को अंजाम देकर अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है. सोमवार को जहां बिष्टुपुर थाना अंतर्गत छगनलाल दयालजी ज्वैलर्स के कर्मचारी से 32 लाख रुपए की लूट की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया, वहीं शुक्रवार की शाम साकची थाना अंतर्गत राजन सर्राफ के कर्मी से हॉल मार्किंग करा गहने पहुंचाने के क्रम में अपराधियों ने पुलिस वाला बन कर 10 लाख रुपए के गहने उड़ा दिए. लगातार शहर में…

Read More

जमशेदपुर: राज्यसभा सांसद सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश शनिवार को जमशेदपुर पहुंचे. जहां भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. श्री प्रकाश यहां केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के घर एक वैवाहिक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे हैं. इस दौरान मीडिया से बातचीत के क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने झारखंड सरकार को आड़े हाथ लिया और कहा राज्य की वर्तमान स्थिति अराजकता की है. दिन दहाड़े अपराधी अपराध को अंजाम दे रहे हैं, देश भर में सबसे ज्यादा हत्याएं झारखंड राज्य में हो रही है. महिलाओं के साथ शोषण चरम सीमा पर…

Read More

आदित्यपुर: लंबे समय बाद सरायकेला जिले के सबसे महत्वपूर्ण थाना आदित्यपुर के नए भवन का निर्माण होने जा रहा है. शनिवार को एसपी आनंद प्रकाश ने थाना भवन के लिए भूमिपूजन की और आधारशिला रखा. इस दौरान आदित्यपुर नगर निगम के मेयर डिप्टी मेयर थाना प्रभारी सहित थाना कर्मी एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे. Video एसपी आनंद प्रकाश ने बताया, कि थाना भवन काफी जर्जर हो चुकी थी, ऐसे में उनके द्वारा बार-बार पत्राचार करने के बाद विभाग की ओर से मॉडल थाना भवन बनने की स्वीकृति मिल गई है. उन्होंने बताया कि जल्द ही भवन बनकर तैयार…

Read More

आदित्यपुर: स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर को शुक्रवार को सरायकेला- खरसावां इंटक की ओर से आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया डबल रोड स्थित बिहार सीमेंट कंपनी के समीप श्रद्धांजलि अर्पित की गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता इंटक के जिला सचिव जगन्नाथ महतो ने की. श्रद्धांजलि सभा मे मुख्य रूप से इंटक के जिलाध्यक्ष केपी तिवारी, वरीय उपाध्यक्ष सुनील सिंह सहित इंटक के अन्य नेता एवं श्रमिक मौजूद रहे. सभी ने बारी- बारी से स्वर्गीय लता मंगेशकर के चित्र पर पुष्प गुच्छ अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

Read More