Author: Tech Ashish

Exploring world

सरायकेला: समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त अरवा राजकमल की अध्यक्षता में भू- अर्जन कार्यालय एवं अंचल कार्यालय अंतर्गत की जा रही कार्य प्रगति की समीक्षा की गई. बैठक भू – अर्जन कार्यालय से संबंधित कार्यों का समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने जिला भू- अर्जन पदाधिकारी को भूमि से संबंधित लंबित मामलों, सड़क निर्माण में बकाया भुगतान इत्यादि कार्यो को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए. उपायुक्त ने कहा भूमि संबंधित न्यालय मामलों के निष्पादन हेतु एसडीओ, एलाडीसी एवं सभी सीओ सप्ताह में दो दिन न्यालय सत्र आयोजित करें. उपायुक्त ने अंचल कार्यालयों की कार्य प्रगति का क्रमवार…

Read More

गया: जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्व सांसद पप्पू यादव आज गया जिला के बेलागंज प्रखंड के आढ़तपुर गांव पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी. उन्होंने इस बर्बरता पूर्ण घटना के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया. मालूम हो कि विगत 15 फरवरी को आढ़तपुर गांव के समीप बालू घाट का सीमांकन करने ठेकेदार के साथ पहुंची पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी. जिसमें एक तरफ कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे तो दूसरी ओर ग्रामीणों की बर्बरता पूर्वक पिटाई की गई थी. साथ ही महिलाओं को और नाबालिग बच्चियों की गिरफ्तारी की…

Read More

आदित्यपुर: सरायकेला जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत बीको मोड़ के समीप टाटा- कांड्रा मार्ग पर कांड्रा की ओर से मुढ़ी लेकर आ रहा एक पिकअप वैन संख्या JH05BS- 6604 अनियंत्रित होकर पलट गया. हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है. बताया जा रहा है कि वैन संख्या JH05BS- 6604 पर मुढ़ी लदा हुआ था, जो कांड्रा की ओर से आ रहा था. बीको मोड़ के समीप अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया और सामने से जा रहे एक बाईक सवार को ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गया. स्थानीय लोगों के सहयोग से वैन को सीधा किया गया. इस…

Read More

सरायकेला: जिले में अवैध बालू का खनन और उठाव थमने का नाम नहीं ले रहा है. बालू माफिया अब दिन के उजाले में अवैध बालू का उठाव करते देखे जा रहे हैं. शुक्रवार को सरायकेला एसडीओ रामकृषणा कुमार और डीएमओ सन्नी कुमार ने दो ट्रैक्टरों को जिला मुख्यालय के समीप बालू परिचालन करते देखा, रोककर दस्तावेज मांगने पर चालकों द्वारा नहीं दिखाने पर चालक मंगला लोहार और प्रदीप सरदार को हिरासत में लेते हुए दोनों ट्रैक्टरों को जप्त कर लिया गया. ट्रैक्टर संख्या JH 22 C 7098 और Jh22 D- 9619 सिनी निवासी राजू महतो का बताया जा रहा है.…

Read More

दुमका: ज़िले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के पत्थर औद्योगिक क्षेत्र मझलाडीह गांव में शुक्रवार सुबह अवैध पत्थर खदान से बोल्डर लोड कर हाईवा जा रहा था कि मझलाडीह गांव में चल रहे अवैध खदान के पास ड्राइवर के हाईवा गाड़ी से संतुलन बिगड़ जाने के कारण हाईवा अनियंत्रित होकर लगभग डेढ़ सौ फीट गहरे खदान में गिर गया. खदान के निचले भाग में लगभग 20 फीट पानी भी जमा हुआ है, जिससे खलासी की मौत हो गई है. उक्त घटना की सूचना मिलते ही शिकारीपाड़ा की पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर हाईवा एवं लाश को उठाने की मशक्कत…

Read More

Jamshedpur संस्थापक दिवस के मौके पर जमशेदपुर वासियों को एक बड़ा सौगात मिलने जा रहा है. जिसकी तैयारी जोर शोर से चल रही है. लौहनगरी जमशेदपुर केवल लोहा निर्माण के लिए ही नहीं, बल्कि क्लीन सिटी और ग्रीन सिटी के रूप में भी जानी जाती है. टाटा स्टील हर दिन अपने नए विजन के साथ एजेंडा तय करती है और उसे मूर्त रूप देने में जुट जाती है. टाटा स्टील की सहयोगी संस्था टाटा स्टील यूआईएसएल (पहले जुस्को) इसमें भरपूर सहयोग देती है. जमशेदपुर कई मायनों में और शहरों से भिन्न है. इसे मिनी मुंबई के रूप में भी जाना…

Read More

आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के एक कुकर्मी ससुर को अपनी बहू के यौन शोषण के आरोप में गुरुवार को आदित्यपुर थाना पुलिस ने बहू की शिकायत पर धारा 376 सी/ 376 (2) (एफ) / 376 (2) (एम) / 498 (ए) आइपीसी के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए हिरासत में ले लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है. कुकर्मी ससुर का नाम नागेंद्र प्रसाद कुंवर है. इस पूरे प्रकरण में बहू द्वारा पुलिस को अपने ससुर द्वारा यौन शोषण के संबंधित वीडियो फुटेज उपलब्ध कराया गया है, जिसके बाद पुलिस हरकत में आयी और तत्काल आरोपी…

Read More

जमशेदपुर: गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के आपदा प्रबंधन प्रभाग झारखंड सरकार द्वारा कोविड-19 के कारण मृत व्यक्तियों के परिजनों/ आश्रितों को पचास हजार रुपए की दर से मुआवजा देने की प्रक्रिया जारी है. पूर्वी सिंहभूम जिले में वर्तमान में अबतक कुल 589 आश्रितों को मुआवजा भुगतान किया जा चुका है एवं 215 आश्रितों का भुगतान प्रक्रिया में है. शेष कोविड-19 से मृत व्यक्ति के परिजन / आश्रित जिन्हें अबतक अनुग्रह अनुदान राशि का भुगतान नहीं किया गया है, उन सभी से यथाशीघ्र संबंधित कागजात/ प्रमाण पत्र सहित आवेदन अपने संबंधित अंचल कार्यालय में जमा कराने को कहा गया…

Read More

जमशेदपुर: गुरुवार को जमशेदपुर स्थित एनआईसी कक्ष से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के विजय कुमार द्वारा सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी तथा सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर जरूरी दिशा- निर्देश दिए गए. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस, 2022 के अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा शुरू की गई प्रथम राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता को लेकर सभी जिलों से ज्यादा से ज्यादा की संख्या में प्रतिभागियों की सहभागिता सुनिश्चित कराने के निर्देश देते हुए प्रतियोगिता के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार की बात कही. उन्होने बताया कि हर एक मत के महत्व…

Read More

सरायकेला: जिले में 15 प्लस छात्र- छात्राओं का कोविड-19 टीकाकरण कार्य के मद्देनजर 18 एवं 19 फरवरी को काशी साहू कॉलेज सरायकेला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण शिविर लगाया जाएगा. जिसमें 15 प्लस उम्र वाले सभी छात्र- छात्राओं का कोविड-19 टीकाकरण किया जाएगा. इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार ने दी है. उन्होंने कहा, कि शुक्रवार एवं शनिवार को यह शिविर लगाई जाएगी, जिसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम तैयार की गई है. इस टीम में डॉक्टर अमित कुमार दास, एएनएम बिरजिनिया बोदरा, एएनएम अंजलिना खल्को, एएनएम रेशमा क्रेकेटा एवं मुक्ता डुंगडुंग शामिल हैं.

Read More