Author: Team India News Viral

जमशेदपुर: आज़ादनगर थाना क्षेत्र में टाटा मोटर्स के एक कर्मचारी से हुई मोबाइल छिनतई की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक विधि-विरुद्ध बालक को हिरासत में लिया है. उसके कब्जे से छिनतई की गई मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है. वहीं मामले में शामिल दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस के अनुसार 6 जुलाई 2026 की रात करीब 11:45 बजे चाणक्यपुरी निवासी रविन्द्र महतो टाटा मोटर्स से ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहे थे.…

Read More

जमशेदपुर: पोखारी स्थित नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ने कैंपस प्लेसमेंट के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की है. यूनिवर्सिटी के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के माध्यम से आयोजित कैंपस सिलेक्शन प्रक्रिया में दो छात्राओं का चयन विश्वप्रसिद्ध फार्मास्युटिकल कंपनी Abbott में हुआ है. दोनों छात्राओं को 4.2 लाख रुपये प्रति वर्ष के शुरुआती पैकेज पर नियुक्ति मिली है. चयनित छात्राओं में प्रीति देवगम (बी.एससी.) और सृष्टि प्रिया (बी.फार्मा) शामिल हैं. दोनों को कंपनी में Pharmaceutical Sales के पद पर नियुक्त किया गया है. इसे विज्ञान और फार्मेसी के विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. विश्वविद्यालय के…

Read More

आदित्यपुर: नगर निगम क्षेत्र के मतदाताओं के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया खतरे की घंटी साबित हो सकती है. अब तक सामने आए आंकड़ों के अनुसार नगर निगम क्षेत्र के करीब 45 से 50 हजार मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हट सकता है. यदि ऐसा हुआ तो आगामी चुनाव में बड़ी संख्या में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने से वंचित हो सकते हैं. वर्तमान मतदाता सूची में आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के 1 लाख 43 हजार 559 मतदाता दर्ज हैं. लेकिन चल रही SIR प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं द्वारा आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं करने,…

Read More

जामताड़ा: जिले के मेंझिया मंडल अंतर्गत तारणी गांव में भाजपा की संगठनात्मक मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष सुब्रोजित मंडल की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने. आगामी कार्यक्रमों की तैयारी तथा संगठनात्मक गतिविधियों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में मंडल प्रभारी एवं भाजपा नेत्री सुजाता सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहीं. उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक बूथ पर संगठन की सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया. बैठक के दौरान SIR को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई.…

Read More

जामताड़ा: नगर पंचायत के वार्ड संख्या-7 स्थित शाखाबस्ती की दो गरीब महिलाओं का नाम मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना की लाभुक सूची से हटाए जाने का मामला सामने आया है. महिलाओं का आरोप है कि उन्हें “नौकरीपेशा” बताकर योजना से वंचित कर दिया गया. जबकि वे दूसरों के घरों में झाड़ू-पोछा. बर्तन साफ करने और घरेलू काम कर किसी तरह अपने परिवार का पालन-पोषण करती हैं. बुधवार को वार्ड निवासी निरमा देवी और पूनम देवी अंचल कार्यालय पहुंचीं. जहां उन्होंने अधिकारियों से मिलकर योजना में दोबारा नाम जोड़ने की मांग की. महिलाओं ने बताया कि वे आर्थिक रूप से बेहद कमजोर…

Read More

जामताड़ा: आगामी 19 जुलाई को आयोजित होने वाली JSSC परीक्षा को लेकर जामताड़ा में तैयारियां तेज हो गई हैं. परीक्षा में राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के पहुंचने की संभावना है. ऐसे में शहर के विभिन्न विद्यालयों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाने की मांग उठने लगी है. जानकारों का कहना है कि विद्यालय प्रबंधन अपने परिसर की नियमित साफ-सफाई कराता है. लेकिन विद्यालय परिसर के बाहर और आसपास के क्षेत्रों की सफाई नगर निकाय की जिम्मेदारी है. यदि परीक्षा से पहले इन स्थानों पर विशेष सफाई कराई जाए तो बाहर…

Read More

सरायकेला: नई शिक्षा नीति (एनईपी-2020) के तहत छात्रों को बेहतर शैक्षणिक अवसर देने का दावा करने वाले कोल्हान विश्वविद्यालय पर अब उन्हीं छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने के आरोप लग रहे हैं. विश्वविद्यालय ने पहले चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम में पात्र छात्रों को ‘शोध सहित ऑनर्स’ का विकल्प दिया, लेकिन अब बिना किसी सार्वजनिक अधिसूचना के यह विकल्प हटा दिया गया है. इससे हजारों विद्यार्थियों में असमंजस और नाराजगी का माहौल है. वर्ष 2020 में लागू राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम की व्यवस्था की गई थी. इस व्यवस्था के अनुसार तीसरे वर्ष के बाद स्नातक…

Read More

सरायकेला: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सरायकेला में औचक निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक (बीपीएम) रवि मिश्रा के मामले में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई सवालों के घेरे में आ गई है. उप विकास आयुक्त रीना हांसदा द्वारा जांच रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए जाने के बावजूद विभाग ने फिलहाल केवल उन्हें सरायकेला से हटाकर ईचागढ़ सीएचसी में प्रतिनियुक्त कर दिया है. उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर जारी आदेश में सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह ने रवि मिश्रा की प्रतिनियुक्ति ईचागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कर दी है. गौरतलब है…

Read More

सरायकेला: जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच अब सर्पदंश के मामलों में तेजी देखने को मिल रही है. बीते 12 घंटे के भीतर 8 लोग सांप के काटने के बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल, सरायकेला पहुंचे. समय पर इलाज मिलने से सभी मरीजों की हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है और वे खतरे से बाहर हैं. अस्पताल सूत्रों के अनुसार सर्पदंश के शिकार मरीजों में सागर मुखी, पूजा मुर्मू, जयंती महतो, उदय कुमार, शकुंतला महतो, गोमेया सोय, बिरसिंह जोंकों और लुदू मुंडा शामिल हैं. चिकित्सकों ने सभी को तत्काल प्राथमिक उपचार देने के साथ एंटी-स्नेक वेनम…

Read More

जामताड़ा: जिले के बरजोड़ा पंचायत के बोदमा स्थित पोल फैक्ट्री के सामने हाल ही में बनी नई पुलिया को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है. ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की तुलना में पुलिया को काफी संकरा बनाया गया है, जिससे आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी हुई है. गुरु हड़ाम रेणु मुर्मू के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पुलिया स्थल पर पहुंचकर फीते से सड़क और पुलिया की चौड़ाई की माप की. ग्रामीणों के अनुसार सड़क की चौड़ाई करीब 8 फीट, जबकि पुलिया की चौड़ाई केवल 6 फीट 5 इंच पाई गई. इसे लेकर लोगों ने निर्माण कार्य…

Read More