Author: Team India News Viral

आदित्यपुर: टोल प्लाजा के समीप ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय के साथ कथित मारपीट और छिनतई मामले में नया मोड़ आ गया है. प्रारंभिक सूचना में इसे छिनतई की घटना बताया गया था, लेकिन पुलिस जांच में मामला सड़क पर ओवरटेक को लेकर हुए विवाद का निकला. पुलिस के अनुसार, रविवार को डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय के साथ दो अज्ञात युवकों ने गाड़ी रोककर मारपीट और छिनतई की है. सूचना के सत्यापन के दौरान पता चला कि स्कूटी संख्या JH05DL4479 पर सवार दो युवक कदमा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान ब्लिंकिट डिलीवरी…

Read More

चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में अपराध, जुआ और नशाखोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार देर रात पुलिस ने तमोलिया स्थित पंचायत भवन के पीछे संचालित एक जुआ अड्डे पर छापेमारी की. पुलिस की कार्रवाई से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और जुआ खेल रहे लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए. कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि नियमित गश्ती के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि तमोलिया पंचायत भवन के पीछे मैदान में 8 से 10 लोग जुआ खेल रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल…

Read More

जमशेदपुर: आजादनगर थाना क्षेत्र से लापता हुए छह वर्षीय आयुष उड़िया को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर लिया. बच्चे के सुरक्षित मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली और आजादनगर थाना पुलिस का आभार व्यक्त किया. जानकारी के अनुसार. जेकेएस कॉलेज के समीप रहने वाली गुड़िया ने अपने छह वर्षीय पुत्र आयुष उड़िया के लापता होने की सूचना आजादनगर थाना में दी थी. आवेदन मिलते ही थाना प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस हरकत में आ गई और बच्चे की तलाश शुरू कर दी गई. पुलिस ने आसपास के इलाकों में सघन खोजबीन…

Read More

सरायकेला: जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है. इसी क्रम में गुरुवार को राजनगर थाना क्षेत्र में यातायात पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया. जांच के दौरान वाहन संख्या OD29F- 9041 के चालक अक्षय कुमार कांडी तथा वाहन संख्या OD09AF- 2899 के चालक संजय महतो शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए. ब्रेथ एनालाइजर से जांच में दोनों के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई. इसके…

Read More

जमशेदपुर: मानगो गुरुद्वारा रोड में बुधवार को हुए चर्चित राहुल बच्चा हत्याकांड के मुख्य आरोपी शब्बे पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया. उसके पैर में गोली लगी है और उसका इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है. घटना के बाद पुलिस ने मौके से दो पिस्टल और चार खोखा बरामद किए हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल बच्चा हत्याकांड के बाद शब्बे ने अपने तीन साथियों के साथ बुधवार देर रात पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था. पूछताछ के दौरान उसने हत्या में प्रयुक्त हथियार को मानगो 14 नंबर स्थित फॉरेस्ट पार्क में छिपाकर रखने की जानकारी पुलिस को…

Read More

जामताड़ा: जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत चरकी पहाड़ी गांव में बुधवार को आपसी विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया. दो पक्षों के बीच हुई हिंसक मारपीट में बीच-बचाव करने गई एक महिला की गंभीर चोट लगने से मौत हो गई. जबकि परिवार के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है. एहतियात के तौर पर गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. मृतका की पहचान सुमित्रा देवी के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी…

Read More

राजनगर: सरायकेला- खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी के निर्देश पर राजनगर थाना पुलिस ने सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर सख्ती बढ़ा दी है. बुधवार को थाना प्रभारी विपुल कुमार ओझा के नेतृत्व में विशेष वाहन जांच एवं ट्रैफिक नियंत्रण अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान नशे की हालत में तेज रफ्तार से ट्रेलर चला रहे एक चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 17 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया. जांच अभियान के दौरान पुलिस ने भारी वाहनों सहित अन्य वाहनों की भी जांच की. दस्तावेजों के सत्यापन के साथ-साथ ब्रेथ एनालाइजर मशीन से वाहन चालकों की…

Read More

जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुद्वारा रोड में बुधवार को प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. मृतक की पहचान राहुल के रूप में हुई है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल और शब्बे नामक युवक एक ही युवती से बातचीत करते थे. इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था. बुधवार को गुरुद्वारा रोड में राहुल के पहुंचने पर शब्बे अपने करीब 10 से 15 साथियों के साथ वहां पहुंचा…

Read More

सरायकेला: पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी ने बुधवार को राजनगर थाना का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली, विधि-व्यवस्था, लंबित मामलों की स्थिति तथा अपराध नियंत्रण की समीक्षा की. इसके बाद उन्होंने राजनगर थाना क्षेत्र के चाईबासा मार्ग स्थित रौला-खैरबनी में हाल ही में हुए भीषण सड़क दुर्घटना स्थल का भी निरीक्षण किया. थाना निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, वारंटों के निष्पादन तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों…

Read More

सरायकेला: जिला खेल संघ द्वारा आयोजित जिला फुटबॉल लीग-2026 के तहत बुधवार को बिरसा मुंडा स्टेडियम में खेले गए दोनों मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. पहले मैच में एनएससी बुरुडीह ने गॉड फादर स्पोर्टिंग, खूंटपानी को एकतरफा मुकाबले में 6-0 से हराकर अपने अभियान की दमदार शुरुआत की. वहीं दूसरे मुकाबले में सुमित स्पोर्टिंग, सीनी ने शानदार वापसी करते हुए एवरेस्ट क्लब, मुंडाटांड़ को 3-1 से शिकस्त दी. पहले मुकाबले में शुरुआत से ही एनएससी बुरुडीह ने आक्रामक खेल दिखाया. मैच के 14वें मिनट में मंगल सिंह ने पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई. इसके…

Read More