Author: Team India News Viral

सरायकेला जिला के नए एसपी आनंद प्रकाश ने बुधवार को पदभार ग्रहण कर लिया. जिले के निवर्तमान एसपी एम अर्शी ने एसपी आनंद प्रकाश का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया. वहीं नए एसपी आनंद प्रकाश ने जिले में कोविड- 19 के नियमों का सख्ती से पालन कराते हुए विधि- व्यवस्था को नियंत्रित करने की बात कहीं. श्री आनंद इससे पहले जमशेदपुर रेल एसपी के पद पर थे. वहीं निवर्तमान एसपी एम अर्शी को पुलिस मुख्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया गया है.

Read More

सरायकेला टाउन हॉल के समीप एक घर में सोमवार देर रात दुर्लभ पहाड़िया चित्ती सांप निकलने से सनसनी फैल गई. सांप बेहद ही जहरीला बताया जाता है. सरायकेला जिले के टाउन हॉल के समीप एक घर में सोमवार रात को एक पहाड़िया चित्ती सांप निकला. जहां सांप देखने के बाद लोगों में कुछ देर तक अफरा-तफरी मची रही. जिसके बाद इसकी सूचना सरायकेला के ही राजा वारिक नामक एक व्यक्ति को दी गई. जो सांप पकड़ने में माहिर हैं. सूचना मिलते ही राजा मौके पर पहुंचे. राजा के पहुंचने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली. जहां कड़ी मशक्कत…

Read More

सरायकेला- खरसावां जिला के गम्हरिया थाना अंतर्गत बड़ा गम्हरिया स्थित कैलाश नगर में मध्य प्रदेश के बालाघाट साइबर पुलिस ने दबिश दी. जहां से गम्हरिया थाना पुलिस के सहयोग से विकास कुमार उर्फ़ नितिन नामक युवक को हिरासत में लेकर अपने साथ मध्यप्रदेश ले गई. सूत्रों के अनुसार मध्यप्रदेश और गम्हरिया थाना पुलिस ने विकास कुमार के घर से एक कंप्यूटर, मोबाइल और सिम कार्ड के अलावा बैंक पासबुक भी बरामद किए हैं. एमपी पुलिस बताया जाता है, कि विकास कुमार साइबर अपराधियों के टीम का एक हिस्सा है. हालांकि इस संबंध में जिला पुलिस की ओर से कोई जानकारी…

Read More

सरायकेला जिले के कांड्रा पंचायत अंतर्गत कांड्रा- चौका मुख्य मार्ग से कांड्रा स्टेशन तक सड़क बनाने को लेकर कांग्रेस प्रेस प्रवक्ता प्रकाश कुमार राजू ने जिले के उपायुक्त से मांग की है. उन्होंने कहा कि मुख्यमार्ग से कांड्रा स्टेशन तक लगभग 650 फीट सड़क बनाने का आग्रह किया है. श्री राजू ने बताया कि ये सड़क बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि कांड्रा जंक्सन सरायकेला ज़िला का एक महत्वपूर्ण स्टेशन है और यहां कर्मचारी से लेकर पदाधिकारी तक इसी सड़क का इस्तेमाल करते है. इस सड़क का निर्माण प्राथमिकता से किया जाना चाहिए. ज़िला प्रेस प्रवक्ता प्रकाश कुमार राजू ने…

Read More

सरायकेला- खरसावां जिले में कोरोना वायरस के बचाव को लेकर सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधि जोर- शोर से कोरोना से बचाव के साथ टीकाकरण को लेकर जागरूकता अभियान चला रहे हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ अफवाहों के कारण आज भी ग्रामीण क्षेत्र के लोग टीका लेने से बच रहे है. जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्र में टीकाकरण दर बहुत कम है. ग्रामीण क्षेत्रों में पदस्थापित पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि कोरोना रोधी वैक्सीन को लेकर लोगों को जागरूक करने में कोई कोर- कसर नहीं छोड़ रहे हैं. इधर सरायकेला के चांडिल अनुमंडल के   कुकडु प्रखंड के बीडीओ गिरिजाशंकर महतो एवं…

Read More

बदलते मौसम के बीच मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के आदित्यपुर दो के रोड नंबर 15 से 28 के बीच शनिवार को फॉगिंग मशीन चलवाया गया. इसकी जानकारी आदित्यपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त ने दी. वैसे पूरे निगम क्षेत्र में बारिश के कारण जलजमाव की स्थिति बनी हुई है. ऐसे में फॉगिंग की जरूरत हर वार्ड में अनिवार्य है. वहीं अपर नगर आयुक्त ने बताया कि रोस्टर के हिसाब से पूरे निगम क्षेत्र के सभी वॉर्डों में फॉगिंग कराया जाएगा, जिससे लोगों को मच्छर से निजात मिल सके.

Read More

सरायकेला जिले के आदित्यपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त, मेयर एवं एडीसी द्वारा शनिवार को वार्ड संख्या 17 में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया. इस दौरान वहां पाया गया कि संजीवनी नर्सिंग रोड में वहां के लोगों ने रोड और नाली का अतिक्रमण कर लिया है. जिसे अपर नगर आयुक्त एवं एडीसी सरायकेला तथा अमीन द्वारा सड़क की जांच की गई और वहां पाए गए अतिक्रमण को सोमवार तक हटाने का निर्देश दिया गया. वहीं वार्ड एक के सापड़ा में निर्माणाधीन एसटीपी-1 का भी निरीक्षण किया गया. जिसमें अपर नगर आयुक्त द्वारा कार्य समाप्ति के समयाविधि…

Read More

सरायकेला खरसावां जिले में कोविड-19 से बचने के लोकर टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम युद्धस्तर पर जारी है. इसमें आंगनबाड़ी कर्मी, स्वास्थ्य सहिया, जेएसएलपीएस तथा तेजस्विनी परियोजना द्वारा लगातार क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया जा रहा है. इधर कांड्रा पंचायत के कंचनपाड़ा, आजाद बस्ती समेत सभी मुह्ल्लों में डोर- टू- डोर जेएसएलपीएस कर्मी, आंगनबाड़ी सेविका, सहिया, तेजस्विनी ग्रुप के सदस्य पहुंच रहे हैं और लोगों को जागरूक कर रहे हैं. इस दौरान उनके द्वारा ग्रामीणों को बताया गया कि कोविड-19 वायरस से बचाव के लिए सावधानी बरतना जितना आवश्यक है, उतना ही जरूरी है वैक्सीन…

Read More

आदित्यपुर: पिछले महीने आए चक्रवतीय तूफान यास एवं वर्षा के कारण खरकाई नदी के जलस्तर में हुए वृद्धि और बाढ़ के कारण भाटिया बस्ती के निकट खरकाई नदी का तटबंध क्षतिग्रस्त हो गया था. जिसके चलते भाटिया एवं आदित्य गार्डन के निचले इलाकों के घरों में पानी घुस गया था. इधर मामले के संज्ञान में आते ही आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह ने स्वर्णरेखा नहर प्रमंडल से छतिग्रस्त तटबंध के मरम्मती हेतु प्राक्कलन तैयार कराया, जिसे स्थानीय पार्षद मंजू देवी ने अपर नगर आयुक्त को सौंपते हुए उक्त तटबंध की मरम्मती कराए जाने की मांग की.…

Read More

सरायकेला जिले से होकर गुजरनेवाली टाटा- कांड्रा मुख्य सड़क पर आए दिन हो रहे दुर्घटनाओं को लेकर सामाजिक संस्था जन कल्याण मोर्चा गम्भीर है. मोर्चा ने उक्त मार्ग पर हो रहे दुर्घटनाओं में मौत के लिए सड़क निर्माता कंपनी को जिम्मेवार मानते हुए जल्द ही हाईकोर्ट में दायर रिट याचिका में इंटरवेनर पिटीशन दायर कर सकती है. इस संबंध में मोर्चा की ओर से विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया गया है. हाल के दिनों में टाटा- मुख्य मार्ग पर हो रहे दुर्घटनाओं के पीछे मोर्चा ने सड़क पर लगे खराब पड़े स्ट्रीट लाइटों और सीसीटीवी कैमरों का खराब होना बताया…

Read More