Author: Team India News Viral

जमशेदपुर में प्री मॉनसून की बारिश शुरू हो चुकी है. हालांकि मौसम विभाग की ओर से 11 और 12 जून को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. वहीं 15 जून तक जमशेदपुर में मॉनसून के प्रवेश की बात कही गई. मौसम विभाग के अनुसार इस साल मई महीने में 46.01 मिलीमीटर बारिश हुआ है, जो एक रिकॉर्ड है. वहीं इस साल मॉनसून के सामान्य रहने और सितंबर मध्य तक इसका असर रहने की बात कही गई. इधर जमशेदपुर में गुरुवार को सुबह से ही रुक- रुककर हो रहे बारिश से तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई. मौसम विभाग…

Read More

सरायकेला- खरसावां जिले में कोरोनरोधी टीका के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है. इस में आंगनबाड़ी सेविका, सहिया, जेएसएलपीएस तथा तेजस्विनी परियोजना के सदस्यों द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है. जानकारी देते कर्मी कांड्रा पंचायत के विभिन्न वार्डों, एसकेजी कॉलोनी, मास्टर कॉलोनी समेत कांड्रा एसकेजी के मुखीपाड़ा और मोहल्लों में डोर टू डोर जाकर जेएसएलपीएस कर्मी, आंगनबाड़ी सेविका, सहिया, तेजस्विनी ग्रुप ने लोगों को जागरूक किया. इस दौरान उनके द्वारा ग्रामीणों को बताया गया, कि कोविड-19 वायरस से बचाव के लिए सावधानी बरतना जितना आवश्यक है, उतना ही जरूरी  वैक्सीन लेना है. कांड्रा में वैक्सीन को लेकर…

Read More

आज वटसावित्री है. पति के दीर्घायु के लिए सुहागन महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा की. सुबह से ही महिलाएं वटवृक्ष के समीप सोलह श्रृंगार कर महिलाएं पहुंचने लगी. कांड्रा थाना परिसर में वटसावित्री पूजा करती सुहागिन महिलाएं वहीं स्थानीय मंदिरों में पूजा का दौर भी सुबह से चलता रहा. ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की अमावस्या तिथि को हर साल मनाया जाने वाला यह त्यौहार महिलाओं के लिए विशेष फलदायी माना गया है. ऐसा माना जाता है कि वट वृक्ष का पूजा करने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है. कोरोना महामारी के कारण सुबह से ही सुहागिन महिलाएं…

Read More

जमशेदपुर: झारखंड एनसीबी टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहां गुप्त सूचना के आधार पर रांची एनसीबी की टीम ने जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत जुबिली पार्क गेट के समीप से एक आम लदे ट्रक से 7 क्विंटल गांजा के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है. जप्त गांजा जप्त किए गए गांजा का मूल्य 70 लाख के आसपास बताई जा रही है. बताया जाता है कि गांजा उड़ीसा के पालरू से जमशेदपुर लाया जा रहा था. इसे बागबेड़ा में कहीं सप्लाई किया जाना था. जप्त ट्रक इससे पहले ही एनसीबी ने कार्रवाई करते हुए चार तस्करों को हिरासत…

Read More

जमशेदपुर: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जमशेदपुर इकाई ने सरायकेला के चर्चित 111 सेव लाईफ अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉक्टर ओपी आनंद को ईलाज के लिए बगैर पर्याप्त दस्तावेज के हथकड़ी लगाकर एमजीएम अस्पताल लाने और बगैर ईलाज कराए बैरंग वापस हथकड़ी में ले जाने का कड़े शब्दों में विरोध जताया है. हथकड़ी में इलाज के लिए लाए गए डॉक्टर ओपी आनंद इसको लेकर आइए में जमशेदपुर इकाई के अध्यक्ष डॉ उमेश खां ने प्रशासन से वैसे लोगों को चिन्हित करने की मांग की है, जिनकी गलतियों के कारण डॉक्टर ओपी आनंद को हथकड़ी के साथ एमजीएम अस्पताल लाया गया और बिना…

Read More

सरायकेला/ कुकड़ू: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया. इधर सरायकेला जिले के कुकड़ू प्रखंड के बाकारकुड़ी तेजस्विनी क्लब के सदस्यों ने तेजस्विनी संगी लक्ष्मी महतो के नेतृत्व में पौधरोपण कार्यक्रम चलाया. इस संबंध में लक्ष्मी महतो ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान समय मे ऑक्सीजन की कमी चल रही है. लोग पेड़ लगाने के बजाय काटने में अधिक बल देते है क्योंकि शहरीकरण के लिए जंगलों का सफाया किया जाता रहा है. उन्होंने कहा, कि हमलोग प्रतिवर्ष कई फलदार पेड़ लगते है ताकि ऑक्सीजन के साथ  फल भी मिल सके.…

Read More

उपायुक्त ने आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत संचालित टीकाकरण केंद्रों का किया निरीक्षण. टीकाकरण कार्य में प्रगति लाने के दिए निर्देश. वैक्सीनेशन सेंटर का जायजा लेते उपायुक्त अरवा राजकमल सरायकेला: उपायुक्त अरवा राजकमल ने सरायकेला जिला के गम्हरिया के आदित्यपुर क्षेत्र अंतर्गत संचालित टीकाकरण केंद्र न्यू कॉलोनी उत्कृमित उच्य विद्यालय आदित्यपुर, समुदायिक भवन दुर्गा पूजा मैदान का निरीक्षण किया. इस दौरान उपायुक्त ने 18 से 44 वर्ष के लाभार्थियों से वार्ता कर उनका हाल जाना तथा सेल्फी पॉइंट पर साथ में फोटो भी लिया. उपायुक्त अरवा राजकलम ने 18 से 44 वर्ष के लाभार्थियों को अपने परिवार एवं अपने आस-पास…

Read More

झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा शनिवार को सरायकेला पहुंचे. इस दौरान उन्होंने जिले के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र रायजामा, कंदराकुटी, अरहंगा, ईचाडीह, सुलाईडीह, जनालाम, बारीडीह आदि गांव के ग्रामीणों के साथ जनता दरबार लगाया और आम लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए. इस दौरान कोविड गाडलाइन का पालन करते हुए ग्रामीणों को जमीन पर बनाए गए गोल घेरों में बैठाया गया. जनता दरबार में ग्रामीणों ने गोमियाडीह, कुबासल, ईचाडीह, सुलाईडीह, कुचाई, खरसांवां, आदि गांव में जाने के लिए सड़को के खराब हालत और पुल नहीं होने की समस्या के बारे में जानकारी दी. वहीं ग्रामीणों ने शिक्षा और स्वास्थ्य की…

Read More

आंगनबाड़ी केंद्रों को केंद्र सरकार के निर्देश पर 2-2 मुफ्त सिलेंडरों की आपूर्ति शुरू राज्य सरकार ने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को 2-2 एलपीजी गैस सिलेंडर के साथ गैस चूल्हे निःशुल्क देने का निर्देश दिया है. इसके तहत आदित्यपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों को गैस सिलेंडर के साथ निःशुल्क गैस कनेक्शन मिलना शुरू हो गया है. इंडेन गैस एजेंसी केशरी गैस के प्रोपराइटर अश्विनी कुमार केशरी ने बताया कि केंद्र की सेविकाओं को अपना 11 अंक का डिजिटल नंबर, ब्लॉक का पेपर और आंगनबाड़ी केंद्र का कोड लिखित रूप से बताना है. इसके बाद प्रत्येक केंद्र को 2 भर्ती एलपीजी गैस सिलेंडर,…

Read More

नगर निगम की बदहाली के कारण हो रहे विरोध के बीच आदित्यपुर: नगर निगम के अपर नगर आयुक्त गिरजा शंकर प्रसाद ने शुक्रवार को सीवरेज एवं जलापूर्ति पाइप लाइन एजेंसी के पदाधिकारी के साथ वार्ड नंबर 5, 6, 7 एवं 8 में चल रहे कार्य का निरीक्षण किया. वार्ड नंबर 6 में जिंदल द्वारा निर्माणाधीन जल मीनार का कार्य लगभग 1 वर्ष से बंद पड़ा है. अपर नगर आयुक्त ने एजेंसी को कार्य जल्द से जल्द शुरू करने का आदेश दिया. वार्ड 6 एवं 7 के बीच के सड़क में केडिया पेट्रोल पंप के गली में जलापूर्ति एजेंसी द्वारा मिट्टी…

Read More