Author: Team India News Viral

पलामू पुलिस ने 24 घंटे के भीतर शहर में दंपति की गला रेत कर हत्या मामले का उद्भेदन कर लिया है. इस मामले में एक आरोपी  को गुरुवार की शाम शहर से ही गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है, लेकिन आरोपी का नाम अभी नहीं बताया है. बता दे कि शहर थाना क्षेत्र के कुंड मुहल्ला स्थित डॉ जीपी सिंह के क्लीनिक के निकट सेवानिवृत्त फौजी व उनकी सेवानिवृत्त शिक्षिका पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी.  मृतक सेवानिवृत फौजी राजेश्वर चन्द्रवंशी व उनकी पत्नी के शव को…

Read More

सरायकेला: कोविड-19 वैक्सीन टीकाकरण जागरूकता साइकिल रैली 23 वें दिन लगभग 405 किलोमीटर और 246 गावों का भ्रमण करते हुए आज सरायकेला के मानिक बाजार गांव पहुंचा. कल 24 वें दिन यात्रा सरायकेला दुर्गा पूजा मैदान में समाप्त होगी. समाप्ति से पहले बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा. इस दौरान भाजपा नेता रमेश हांसदा ने बताया कि इस कोविड-19 वैक्सिनेशन जागरूकता रैली ने सफलतापूर्वक लगभग 245 गांव का भ्रमण किया. खासकर आदिवासी गांव में लोगों को वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित किया. रमेश हांसदा ने बताया, कि अभी भी आदिवासी समुदाय के लोग वैक्सीन लेने से कतरा…

Read More

दुमका में भाजपाइयों द्वारा पांच दिवसीय सत्याग्रह धरना- प्रदर्शन कार्यक्रम चलाया जा रहा है. पिछले चार दिनों से दुमका स्थित फूलो- झानो चौक पर चल रहे भाजपाइयों के सत्याग्रह कार्यक्रम में पहुंचे राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य की वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में अपराधी और दलाल सरकार चला रहे हैं वहीं उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के लिए संथाल परगना से शिबू सोरेन परिवार को यहां से विदा करनी होगी तभी यहां विकास होगा और जो लूट मची है उस पर विराम लगेगा श्री मरांडी ने कहा कि झारखंड…

Read More

कोरोना महामारी के प्रसार को देखते हुए झारखंड सरकार द्वारा इस वर्ष भी श्रावण माह में बाबा धाम के मंदिरों को आम श्रद्धालुओं के लिए बंद रखा गया है, जिस वजह से लगातार दूसरे वर्ष भी बासुकीनाथ धाम में श्रावणी मेला का आयोजन नहीं किया गया. साथ ही भूलवश बासुकीनाथ धाम पहुंच रहे श्रद्धालुओं को रोकने के लिए बासुकीनाथ धाम प्रवेश के सभी मार्गों पर जगह जगह चेक पोस्ट स्थापित की गई है. यहां तक कि मंदिर सहित आने जाने के सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दिया गया है. प्रशासन की ओर से बाबा बासुकीनाथ की ऑनलाइन दर्शन की व्यवस्था…

Read More

आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित मिथिला मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड में मंगलवार को जिला प्रशासन के सहयोग से कर्मियों एवं उनके परिजनों के लिए मुफ्त वैक्सीनेशन कैम्प लगाया गया. जहां कंपनी के अधिकारियों, कर्मियों एवं उनके परिजनों को कोविशिल्ड का पहला डोज दिया गया. इस मौके पर कंपनी के प्रबंध निदेशक रवि एवं ढिल्लू पारीख, वीपी शिवदत्त शर्मा सीनियर मैनेजर सह एचआर हेड मदन कुमार ने अधिकारियों एवं कर्मियों एवं उनके परिजनों की हौंसलाफ़जई करते हुए आम लोगों से भी अपनी बारी आने पर वैक्सीन लेने की अपील की. प्रबंधन की ओर से जिला प्रशासन के प्रति आभार प्रकट करते हुए वैश्विक…

Read More

सरायकेला जिले के आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 29 के महावीर नगर स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में श्री श्री 1008 पंचमुखी हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ मंगलवार से कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया है. जो 15 जुलाई शुक्रवार को महा भंडारा के साथ संपन्न होगा. मंगलवार को क्षेत्र की महिलाओं ने गाजे बाजे के साथ खरकई नदी से पवित्र जल लेकर कलश यात्रा के माध्यम से मंदिर प्रांगण तक पहुंची इस दौरान महिलाओं में उत्साहत देखा गया. महिलाएं जयकारा लगाते कलश के मंदिर पहुंची. इसके साथ ही अगले 3 दिनों तक महावीर नगर के लोग भक्ति रस में गोते…

Read More

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में गेल गैस इंडिया द्वारा बिछाई जा रही पाइप लाइन का पेटी कॉन्ट्रैक्टर मो. सुफियान आरिफ ने धोखाधड़ी करते हुए गेल गैस इंडिया मुम्बई के वास्तविक कॉन्ट्रैक्टर श्री मारुति इंफ्राटेक इंजीनियरिंग का करीब 10 लाख रुपए का सामान व मजदूरों का 1.20 लाख रुपए नगदी लेकर फरार हो गया है. इसको लेकर कॉन्ट्रैक्टर के एमडी अमित त्रिवेदी ने आदित्यपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. कॉन्ट्रैक्टर ने बताया, कि उसने बिहार निवासी मो. आरिफ को पेटी कॉन्ट्रैक्ट पर 80 रुपए प्रति फ़ीट काम सौंपा था. उसका अभी नगर निगम क्षेत्र के छह वार्ड में काम चल…

Read More

सरायकेला जिले के गम्हरिया प्रखंड में परत दर परत सरकारी जमीन के बंदरबांट के मामले सामने आ रहे हैं. आपको याद दिला दें, कि अभी आरआईटी थाना अंतर्गत वास्तु विहार के समीप कुलुपटांगा मौजा में हुए सरकारी जमीन के बंदरबांट मामला चल ही रहा है कि ताजा मामला आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 6 में प्रकाश में आया है. जहां पार्षद को भी जमीन माफिया खुलेआम धमकी देने से भी नहीं डर रहे हैं. यहां जमीन माफिया गिरी का आरोप बजरंगदल के नेताओं पर लग है. जी हां आदित्यपुर नगर निगम की वार्ड नंबर 6 की पार्षद ममता बेज काफी…

Read More

सरायकेला जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में जलापूर्ति के लिए खोदे गए गड्ढों से भ्रष्टाचार ता जिन्न बाहर आने लगा है. वैसे इस जिन्न को बाहर निकालने का काम अब जिला प्रशासन द्वारा शुरू किया जा रहा है. वार्ड 2 में रीइंस्टॉल किए गए सड़क का निरीक्षण करते एसडीओ आपको बता दें कि नरक में तब्दील हो चुके नगर निगम के सभी 35 वार्डों की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है. मामले पर संज्ञान लेते हुए स्थानीय विधायक सह राज्य के मंत्री चंपई सोरेन ने जिले के उपायुक्त को निगम क्षेत्र में चल रहे सीवरेज- ड्रेनेज और पाईपलाईन के…

Read More

सरायकेला जिले के आरआईटी थाना पुलिस की गिरफ्त में आया चोरी का आरोपी रविवार देर शाम जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र स्थित कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम अस्पताल के ऑर्थो वार्ड से तमाम सुरक्षा व्यवस्थाओं को धत्ता बताते हुए फरार हो गया. जिसकी तलाश में जमशेदपुर और सरायकेला पुलिश छापेमारी में जुट गई है. इस संबंध में आरआईटी और साकची थाना पुलिस की ओर से कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं बताया गया है. सूत्रों के अनुसार तीन दिन पूर्व रोड नंबर 25 निवासी पूर्व पार्षद मनोज कुमार राय के घर चोरी की नियत से घुसे युवक को…

Read More