- Palamu Crime पलामू: देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, पांकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- Simdega Murder सिमडेगा: जमीन विवाद में छोटे भाई की तलवार-चाकू से हत्या, मुख्य आरोपी समेत चार गिरफ्तार
- Simdega Rain Crisis: उफनते झरिया को पार कर स्कूल जाने को मजबूर मासूम, पुलिया की मांग फिर तेज
- Bokaro Politics बोकारो: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर कांग्रेस का जश्न, बोली- छात्रों के संघर्ष की हुई जीत
- Ranchi Railway Fraud रांची: टीटीई बन यात्रियों से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार
- Ramgarh Firing रामगढ़: गिद्दी क्रेशर में राहुल दुबे गैंग की ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक को मारी दो गोलियां
- Kharsawan Bahuda Rath Yatra खरसावां: बाहुड़ा रथ यात्रा में शामिल हुए विधायक दशरथ गागराई, भगवान जगन्नाथ से की क्षेत्र के सुख-समृद्धि की कामना
- Dharmendra Pradhan Ressignation Accepted नई दिल्ली: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, राष्ट्रपति ने प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का सौंपा अतिरिक्त प्रभार
Author: Team India News Viral
बुधवार को एसिया का एक प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष संतोष खेतान के नेतृत्व में स्टेट जीएसटी सेल टैक्स डिपार्टमेंट के नवनियुक्त ज्वाइंट कमिश्नर पारिजात मंडल से मिला और उनका स्वागत किया. इस मौके पर प्रतिनिधि मंडल ने नवनियुक्त ज्वाइंट कमिश्नर को आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में स्थापित विभिन्न उद्योग धंधों में व्याप्त समस्याओं से अवगत कराया तथा उनसे उद्यमियों के एक पारस्परिक बैठक का शीघ्र आयोजित करने का आग्रह किया. प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष संतोष खेतान के अलावा के मुरलीधरण, संतोख सिंह, सुधीर सिंह, दिव्यांशु सेन, महासचिव दशरथ उपाध्याय कार्यकारिणी सदस्य विश्वनाथ हाजरा, स्वपन मजूमदार शामिल थे.
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के खरसावां विधानसभा स्तरीय विशेष बैठक खरसावां के पथ निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 30 अगस्त को सरायकेला टाउन हॉल में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा का जिला स्तरीय जनजातीय सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा. इसमें मुख्य रूप से केंद्रीय जनजाति मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा विधायक दल के नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी, बीजेपी अजजा मोर्च के केंद्रीय अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद समीर उरांव, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिव शिव शंकर उरांव आदि शामिल होंगे. बैठक में कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा की गई.…
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के दूसरे लहर का संक्रमण देशभर में धीरे धीरे कम हो रहा है. इसको लेकर देशभर की आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक गतिविधियां पटरी पर लौट रही है, लेकिन झारखंड सरकार द्वारा यहां के मंदिरों को खोलने का आदेश नहीं दिया गया है. इसको लेकर गुड्डा सांसद निशिकांत दुबे नाराज चल रहे हैं. बुधवार को सांसद बासुकीनाथ धाम पहुंचे. जहां उन्होंने मंदिर के बाहर से ही बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया. उधर कोरोना काल में बंद पड़े बासुकीनाथ धाम मंदिर को खोले जाने के आदेश की प्रतीक्षा में बैठे पंडा समाज के पुरोहितों एवं मंदिर पर…
देवघर झारखंडवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. देवघर में निर्माणाधीन एम्स में ओपीडी सेवा मंगलवार से शुरू हो जाएगी. अब मरीज ओपीडी में जाकर एम्स की सेवा ले सकेंगे. एम्स के ओपीडी के उद्घाटन की तिथि स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार ने तय कर दी है. एम्स का उद्घाटन 24 अगस्त को सुबह 10 बजे वर्चुअल होगा. ओपीडी का उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया वर्चुअली करेंगे. मरीजों को रियायत दर पर मिलेंगी दवाइयां : मरीजों को भारत सरकार द्वारा अमृत फार्मेसी के माध्यम से रियायत दर पर दवाइयां भी ओपीडी परिसर में मिलेंगी. अमृत फार्मेसी के साथ एम्स प्रबंधन का…
कोरोना संक्रमण में दिख रही कमी के बाद देश के कई राज्यों में स्कूल और दूसरे शिक्षण संस्थान दोबारा से खोले जा रहे हैं. इस बीच तेलंगाना में 1 सितंबर से सभी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और दूसरे शिक्षण संस्थान खुल जाएंगे. राज्य के सीएम के चंद्रशेखर राव (K Chandrashekar Rao) ने इस बात का एलान किया. तेलंगाना के मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा, “आज प्रगति भवन में मुख्यमंत्री केसीआर की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में एक सितंबर से आंगनबाड़ी समेत प्रदेश के सभी प्रकार के निजी और सार्वजनिक शिक्षण संस्थानों को फिर से खोलने…
आरटीओ ने UB City के पास करीब 17 कारों को जब्त किया है, जिसके लिए RTO अधिकारियों ने 22 अगस्त की शाम को एक विशेष अभियान चलाया था. इन कारों में कई करोड़ों की कारें शामिल हैं, और सबसे खास बात यह है कि अधिकारियों ने एक Rolls Royce Phantom को भी जब्त किया है. यह Rolls Royce जो कभी हुआ करती थी Amitabh Bachchan की. अब बैंगलुरु RTO ने कर लिया है जब्त. हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अधिकारियों द्वारा विभिन्न हाई-एंड कारों को जब्त कर लिया गया है. इन जब्त की गई कारों की लिस्ट में Rolls…
केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस पर सोमवार को बिहार के हाजीपुर में एक महिला ने स्याही फेंक दी. उन पर यह हमला तब हुआ, जब वह केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार पशुपति पारस हाजीपुर पहुंचे हैं. पारस हाजीपुर में आभार यात्रा निकाल रहे हैं. उन पर स्याही फेंकने वाली महिला को उनके भतीजे चिराग पासवान का समर्थक बताया जा रहा है. स्याही फेंके जाने के बाद पशुपति पारस को कपड़े बदलने पड़ गए. इस घटना के बाद थोड़ी देर के लिए समर्थकों में हलचल मच गयी. हाजीपुर सांसद और केंद्र में मंत्री पशुपति पारस ने आज से बिहार…
जमशेदपुरः समाजिक संस्था राजमणि देवी मेमोरियल ट्रस्ट की अहम बैठक सिदगोड़ा स्थित सुमंत मेमोरियल हॉल में संपन्न हुई. बैठक का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर धर्मा राव को आर्थिक सहयोग के लिए किया गया था. वहीं धर्मा राव को हर रूप में सहयोग देने का आश्वासन ट्रस्ट के सदस्य परशुराम सिंह बागी एवं ट्रस्ट के सदस्य राकेश कुमार सिंह ने दिया है, साथ ही ट्रस्ट के सदस्य राकेश कुमार सिंह ने धर्मा राव के बच्चों का फीस माफ कराने के लिए टाटा वर्कर्स यूनियन के प्रेसिडेंट संजीव कुमार चौधरी से बात करके उनको उनके परिवार की आर्थिक स्थिति…
झारखंड के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र स्थित मलूटी गांव में सोमवार को झारखंड और पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती जिलों के पुलिस पदाधिकारियों की एक विशेष अंतर राज्यीय बैठक हुई. आपको बता दें कि मलूटी एक ऐतिहासिक स्थल है जिसे मंदिरों का गांव कहा जाता है. उक्त बैठक में आगामी 3 से 8 सितंबर तक पश्चिम बंगाल के तारापीठ में लगने वाले विश्व प्रसिद्ध भादो मेला पर रोक लगाने और अंतरराज्यीय अपराध नियंत्रण पर विशेष चर्चा की गई. बैठक में भाग लेने वाले पदाधिकारियों में दुमका सदर एसडीपीओ नूर मुस्तफा अंसारी, महेशपुर, पाकुड़ के एसडीपीओ नवनीत एंथोनी हेमरोम तथा बीरभूम…
झारखंड के गढ़वा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहां रमना डाकघर से दो करोड़ दस लाख एकतालिस हजार तीन सौ बेरासी रुपये गबन के मामले में पुलिस ने पलामू जिले के छत्तरपुर थाना अंतर्गत सिलदाग निवासी कामेश्वर राम पिता रघुबीर राम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. कामेश्वर उक्त गबन के मामले में प्राथमिक अभियुक्त है तथा वह फरार चल रहा था. पुलिस ने उसे उसके घर अघोर आश्रम सुदना रोड, मेदिनीनगर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. छापेमारी दल में रमना थाना के पुअनि विवेक कुमार पंडित तथा आरक्षी प्रेमनाथ राम व…