Author: Team India News Viral

रोहतास जिला में बालू को लेकर लगातार खेल जारी है. एक तरफ जहां माफिया तंत्र तो दूसरी तरफ जिला प्रशासन आमने सामने हैं. मामला तब और पेचीदा हो गया जब सोन नदी से डंप किए गए 179 करोड रुपए का 5.27 करोड़ सीएफटी बालू चोरी चली गई. मामले में अब तक विभिन्न थानों में 6 अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है. प्रशासन की नाक के नीचे से एक महीने में 179 करोड़ का बालू ढो दिया गया और किसी को भनक तक नहीं लगी. रोहतास जिला में शुरू से बालू का खेल शुरू से होता रहा है. इस…

Read More

सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत आदित्यपुर बस्ती एच रोड स्थित हरि मंदिर में किसी असामाजिक तत्वों द्वारा गंदगी फेंक माहौल अशांत करने का प्रयास किया गया. हालांकि स्थानीय लोगों ने इसको लेकर जमकर हंगामा शुरू कर दिया. वहीं मामला बिगड़ता देख आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया. कुछ लोग इसे सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास कर रहे थे, हालांकि कि दोनों पक्षों के बुद्धिजीवियों की ओर से मामले को शांत कराया गया. वहीं मंदिर कमेटी की ओर से आदित्यपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करा दिया गया है. फिलहाल क्षेत्र को छावनी में…

Read More

सरायकेला- खरसावां पुलिस के लिए यह viral ऑडियो अहम हो सकता है. बीते छः दिनों से आटा कारोबारी महेंद्र अग्रवाल और उनके कर्मचारी अश्विनी महतो के संदिग्ध अपहरण की मिस्ट्री का राज इस viral ऑडियो में छिपा है.  कर्मचारी अश्विनीमहतो की पत्नी बीते 27 अगस्त को आदित्यपुर थाना अंतर्गत दयाल रेसिडेंसी निवासी आटा कारोबारी महेंद्र अग्रवाल और उनके चालक के सरायकेला थाना अंतर्गत मुड़िया स्थित आटा फैक्ट्री से रहस्यमयी रूप से गायब होने के तीन दिन बाद 30 अगस्त को आदित्यपुर थाने में अपहरण का FIR दर्ज होने के बाद एक डीएसपी और पांच- पांच थानेदार अबतक जहां कारोबारी और…

Read More

सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक और हृदयविदारक घटना घटित हुई. जहां नीमडीह रेलवे फाटक से सौ मीटर की दूरी पर 35 वर्षीय महिला और तीन वर्षीय बच्ची की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. चक्रधरपुर की दर्दनाक घटना के अभी 24 घंटे ही बीते थे कि नीमडीह में भी वैसा ही हृदय विदारक दृश्य देखने को मिला. मिली जानकारी के अनुसार रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान यह हादसा हुआ. घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. इधर घटना की सूचना मिलते ही नीमडीह पुलिस व चांडिल जीआरपीएफ द्वारा महिला एवं बच्ची के…

Read More

सरायकेला औद्योगिक क्षेत्र फेज 4 स्थित चंदूका मिनरल्स एंड केमिकल्स की मुसबतें बढ़ सकती हैं. जहां गुरुवार को सरायकेला एसडीएम रामकृष्ण कुमार ने दबिश देते हुए कंपनी के मजदूरों से पूछताछ की. वैसे इस दौरान कंपनी के सारे अधिकारी भाग निकले. इस दौरान एसडीएम के अलावा फैक्ट्री इंस्पेक्टर और गम्हरिया थाना प्रभारी भी मौजूद रहे. छापेमारी के दौरान तीन संदिग्ध बाल श्रमिकों को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया है. जानकारी देते हुए एसडीएम रामकृष्ण कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कंपनी में मजदूरों का शोषण किया जा रहा है, जिसकी जांच करने वे यहां पहुंचे…

Read More

सरायकेला खरसावां जिला के आरआईटी थाना अंतर्गत बाबा कुटी निवासी टेंट कारोबारी सोनू ठाकुर के घर गुरुवार सुबह सीबीआई ने दबिश दी है. बताया जा रहा है, कि गुरुवार सुबह 9:00 बजे से सीबीआई की टीम जांच कर रही है. जांच टीम में 5 सदस्य बताए जा रहे हैं. हालांकि सीबीआई की ओर से कुछ भी जानकारी नहीं दी गई है टीम के सदस्य सुबह से ही परिवार के सदस्यों के साथ टेंट कारोबारी से पूछताछ कर रही है. ऐसी संभावना जताई जा रही है, कि यह जांच देर रात तक जारी रहेगी. सोनू ठाकुर ब्रह्मर्षि विकास मंच के अध्यक्ष…

Read More

गया: शहर के सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र के टिल्हा महावीर स्थान मोहल्ला निवासी 45 वर्षीय रंजू कुमार विगत एक हफ्ते से अपने पांच  वर्षीय पुत्र दर्शित कुमार के साथ लापता है. इसको लेकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजन अपने स्तर से खोजबीन कर थक चुके हैं. थाना को भी सूचना दी गई है. परिजन पुलिस-प्रशासन से बार-बार दोनों की सकुशल वापसी के लिये गुहार लगा रहे हैं. विगत एक हफ्ते से लगातार आंसू बहा रही मां ने बच्चे और पति की बरामदगी के लिए 24 घंटे का अलख जला रखा है. मां की आंखों से अविरल आंसू बह…

Read More

चाईबासा पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहां बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर भाकपा माओवादी संगठन के दो नक्सलियों को जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सलियों का नाम  डिबरू उर्फ दिबु हेम्ब्रम और कुंदा बोयबाई उर्फ बेहरा बोयबाई बताया जा रहा है. बताया जाता है कि डिबरू को सोनुवा के झंपुरा बाजार के पास से गिरफ्तार किया गया, जबकि गोइलकेरा थाना के एक मामले में अभियुक्त कुंदा बोयपाई उर्फ बेहरा बोयपाई को भी गिरफ्तार किया गया है. दोनों को पूछताछ के बाद बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.…

Read More

सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के पंचायतो में मुखिया निधि से लगी सोलर स्ट्रीट लाइट व एलईडी स्ट्रीट लाइट योजना में भारी अनियमितता की शिकायत मिलने के बाद  जिला पंचायती राज पदाधिकारी धनवीर लकड़ा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि पंचायतों में लगाए जा रहे एलईडी लाइट की मॉनिटरिंग संबंधित पंचायत के मुखिया को ही करनी है. लाइट लगाने में किसी प्रकार की अनियमितता या गुणवत्ता में किसी तरह की शिकायत मिली तो जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. कई पंचायतो में लगी सोलर व एलईडी स्ट्रीट लाइट जलने के साथ ही खराब होने की…

Read More

सरायकेला: नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा बुधवार को सरायकेला खरसावां जिले के विद्यालयों में फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवको द्वारा किया गया. नीमडीह प्रखंड के अदारडीह गांव में राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक सुकरंजन कुमार और बबिता कुमारी की अगुवाई में पीपी गर्ल्स हाई स्कूल में विद्यालय के प्रधानाचार्य धनञ्जय कुमार के नेतृतव में फिट इंडिया फ्रीडम रन करवाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत फिट इंडिया शपथ से हुई. इसके तत्पश्चात प्रधानचार्य ने विद्यालय की छात्राओं को फिटनेस की महत्वता को समझाते हुए सभी को फिटनेस का डोज़, आधा घंटा रोज़ को अपनाने के…

Read More