Author: Team India News Viral

जामताड़ा: थाना क्षेत्र के मिहिजाम रोड स्थित नर्सरी के पीछे मंगलवार को एक एल्बेस्टस के मकान से सड़ी-गली लाश बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव से उठ रही तेज दुर्गंध के बाद आसपास के लोगों को अनहोनी की आशंका हुई. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना जामताड़ा पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मकान से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया जाता है कि शव की हालत बेहद खराब थी. शरीर पूरी तरह सड़ने लगा था और उसमें कीड़े पड़ चुके थे. पुलिस के अनुसार, शव को देखकर प्रथम दृष्टया…

Read More

चांडिल/तिरुलडीह: तिरुलडीह थाना क्षेत्र में अवैध बालू उत्खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने सोमवार की रात छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान डांटम क्षेत्र से करीब 100 सीएफटी बालू लदे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया. पुलिस ने वाहन को तिरुलडीह थाना परिसर में सुरक्षित रखा है और मामले में आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है. तिरुलडीह थाना के नवपदस्थापित थाना प्रभारी विपुल कुमार ओझा ने बताया कि थाना क्षेत्र में अवैध बालू उत्खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में डांटम क्षेत्र में छापेमारी की गई. जांच के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली में…

Read More

आदित्यपुर: टाटानगर से यात्रा करने वाले मेमू यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है. दक्षिण पूर्व रेलवे ने चुनिंदा मेमू ट्रेनों के टर्मिनल को टाटानगर के बजाय आदित्यपुर स्टेशन पर रखने की मौजूदा व्यवस्था की अवधि बढ़ाकर 9 अक्टूबर 2026 तक कर दी है. यानी संबंधित ट्रेनें निर्धारित अवधि तक टाटानगर के बजाय आदित्यपुर से खुलेंगी अथवा वहीं अपनी यात्रा समाप्त करेंगी. रेलवे के अनुसार यह व्यवस्था टाटानगर यार्ड में ट्रेनों के सुचारु परिचालन और परिचालन संबंधी दबाव कम करने के उद्देश्य से की गई है. पूर्व में इसे अस्थायी रूप से लागू किया गया था. रेलवे का कहना है कि…

Read More

जामताड़ा: जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कठबरारी के प्रभारी प्रधानाध्यापक को कथित तौर पर कार्यालय में बंद कर पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने का गंभीर मामला सामने आया है. प्रभारी प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र कुमार ने जामताड़ा के पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन देकर कठबरारी निवासी मनीर अंसारी और रियल मोशन न्यूज से जुड़े सिराज अंसारी के खिलाफ जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है. एसपी को दिए आवेदन में धर्मेंद्र कुमार ने बताया है कि वह वर्ष 2019 से विद्यालय में पदस्थापित हैं. उनका आरोप है कि 21 सितंबर को सुबह करीब 11:30 बजे वह विद्यालय…

Read More

चाईबासा: सोनुआ के बेगुना में संचालित झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, गुदड़ी में मलेरिया का प्रकोप सामने आया है. सोमवार को सोनुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मेडिकल टीम ने विद्यालय में शिविर लगाकर 54 छात्राओं की जांच की, जिसमें 13 छात्राएं मलेरिया पॉजिटिव पाई गईं. इनमें 10 छात्राओं में पीएफ (प्लाज्मोडियम फाल्सीपेरम) मलेरिया की पुष्टि हुई. सभी संक्रमित छात्राओं का सोनुआ अस्पताल में इलाज कराया गया. फिलहाल उनके स्वास्थ्य में सुधार बताया जा रहा है. मामले को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. देवी प्रसाद हांसदा की अध्यक्षता में रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) विद्यालय पहुंची. टीम ने…

Read More

जामताड़ा: जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र में महिला स्वास्थ्यकर्मी के कथित यौन शोषण से जुड़े मामले में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी कुतुबुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी शहरडाल का रहने वाला है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस के अनुसार महिला स्वास्थ्यकर्मी ने सात सितंबर 2026 को मिहिजाम थाने में लिखित आवेदन देकर कथित यौन शोषण की शिकायत की थी. आवेदन के आधार पर पुलिस ने मिहिजाम थाना कांड संख्या 65/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया था. मामला दर्ज होने…

Read More

जामताड़ा: संथाल परगना के व्यापार और उद्योग जगत की समस्याओं को राज्यस्तरीय मंच पर मजबूती से उठाने के लिए जामताड़ा जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज सह संथाल परगना प्रमंडल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल को फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने सम्मानित किया है. रांची स्थित चैंबर भवन में आयोजित सत्र 2025-26 की अंतिम वार्षिक बैठक में फेडरेशन के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा और महासचिव रोहित अग्रवाल ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया. संजय अग्रवाल को सत्र 2024-25 और 2025-26 के दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के रूप में सक्रिय एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया.…

Read More

जमशेदपुर: शहर के कदमा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात चापड़बाजी की घटना से सनसनी फैल गई. शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-2 स्थित बाबा फर्नीचर और फारूकी मस्जिद के समीप हुई वारदात में कैफ खान नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद घायल कैफ खान को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. सूचना मिलते ही कदमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के…

Read More

सरायकेला: झारखंड में सरकारी नियुक्तियों और प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर भाजपा ने बुधवार को सरायकेला में राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला. भाजपा जिलाध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान के नेतृत्व में उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू विशेष रूप से शामिल हुए. भाजपा कार्यकर्ताओं ने JSSC और JPSC से जुड़ी कथित भर्ती अनियमितताओं की CBI जांच कराने, आंदोलनरत छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने और सरकारी नियुक्तियों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की. कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर ‘नौकरी हमारा अधिकार’, ‘भर्ती में…

Read More

जमशेदपुर: झारखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दौरान जमशेदपुर में मतदाता सूची से जुड़ा चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची के सत्यापन के दौरान तीन ऐसे व्यक्तियों की पहचान हुई है, जिनके पासपोर्ट की जांच में उनके अफगानिस्तान का नागरिक होने की बात सामने आई. इसके बावजूद तीनों के नाम मतदाता सूची में दर्ज थे. जानकारी के अनुसार, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में सत्यापन के दौरान आसिल खान, मोहम्मद असलम और मोहम्मद इब्राहिम के दस्तावेजों में विसंगति मिलने पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी की ओर से नोटिस जारी किया गया.…

Read More