गम्हरिया: शिक्षाविद सह झामुमो नेता कालीपद सोरेन रविवार को रामगढ़ जिले के नेमरा पहुंचे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए. उन्होंने स्व. रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी.



विज्ञापन
इस दौरान कालीपद सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि स्व. रूपी सोरेन का निधन परिवार के साथ उनके शुभचिंतकों के लिए भी अपूरणीय क्षति है. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वे मुख्यमंत्री और उनके परिवार के साथ खड़े हैं.
कालीपद सोरेन के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगदीश नारायण चौबे और गम्हरिया प्रखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष इंद्रकांत झा भी मौजूद रहे. दोनों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की.

विज्ञापन
