Author: Team India News Viral

सरायकेला: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सरायकेला में औचक निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक (बीपीएम) रवि मिश्रा के मामले में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई सवालों के घेरे में आ गई है. उप विकास आयुक्त रीना हांसदा द्वारा जांच रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए जाने के बावजूद विभाग ने फिलहाल केवल उन्हें सरायकेला से हटाकर ईचागढ़ सीएचसी में प्रतिनियुक्त कर दिया है. उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर जारी आदेश में सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह ने रवि मिश्रा की प्रतिनियुक्ति ईचागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कर दी है. गौरतलब है…

Read More

सरायकेला: जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच अब सर्पदंश के मामलों में तेजी देखने को मिल रही है. बीते 12 घंटे के भीतर 8 लोग सांप के काटने के बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल, सरायकेला पहुंचे. समय पर इलाज मिलने से सभी मरीजों की हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है और वे खतरे से बाहर हैं. अस्पताल सूत्रों के अनुसार सर्पदंश के शिकार मरीजों में सागर मुखी, पूजा मुर्मू, जयंती महतो, उदय कुमार, शकुंतला महतो, गोमेया सोय, बिरसिंह जोंकों और लुदू मुंडा शामिल हैं. चिकित्सकों ने सभी को तत्काल प्राथमिक उपचार देने के साथ एंटी-स्नेक वेनम…

Read More

जामताड़ा: जिले के बरजोड़ा पंचायत के बोदमा स्थित पोल फैक्ट्री के सामने हाल ही में बनी नई पुलिया को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है. ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की तुलना में पुलिया को काफी संकरा बनाया गया है, जिससे आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी हुई है. गुरु हड़ाम रेणु मुर्मू के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पुलिया स्थल पर पहुंचकर फीते से सड़क और पुलिया की चौड़ाई की माप की. ग्रामीणों के अनुसार सड़क की चौड़ाई करीब 8 फीट, जबकि पुलिया की चौड़ाई केवल 6 फीट 5 इंच पाई गई. इसे लेकर लोगों ने निर्माण कार्य…

Read More

आदित्यपुर: पत्रकार सुनील गुप्ता और उनके पुत्र अनुराग गुप्ता पर हुए जानलेवा हमले के मामले में गुरुवार देर शाम बड़ा घटनाक्रम सामने आया. जिला मुख्यालय में आयोजित क्राइम मीटिंग के बाद सरायकेला- खरसावां की पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर पुलिस पूरी तरह सक्रिय हो गई. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी सिंह के नेतृत्व में ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसमें मामले के चारों आरोपी प्रकाश कुमार यादव, दिनेश यादव, नीरज यादव और बबलू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया. गौरतलब है कि बीते रविवार को पत्रकार सुनील गुप्ता और उनके पुत्र अनुराग गुप्ता पर पड़ोस…

Read More

सरायकेला: आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग के सर्विस रोड पर जयप्रकाश उद्यान टीओपी के समीप वर्षों से खड़े एक ट्रक को आखिरकार प्रशासन ने हटा दिया है. यह कार्रवाई तब हुई जब इंडिया न्यूज़ वायरल बिहार-झारखंड ने संभावित हादसे से जुड़ी इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया. खबर प्रकाशित होते ही प्रशासनिक महकमा हरकत में आया और चंद घंटों के भीतर जेआरडीसीएल (JRDCL) की क्रेन की मदद से ट्रक को सर्विस रोड से हटाकर जयप्रकाश उद्यान टीओपी के समीप सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर दिया गया. देखिए हमारी खबर जिसपर प्रशासन ने संज्ञान लिया 👇 https://indianewsviral.co.in/tata-kandra-road-accident-risk/ उल्लेखनीय…

Read More

जामताड़ा: जिले के सतसाल स्थित साहिबगंज बाईपास मोड़ के समीप गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई. तेज रफ्तार कंटेनर ने पीछे से ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे चालक वाहन से गिरकर कंटेनर के नीचे आ गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भयावह थी कि ट्रैक्टर चालक का सिर कंटेनर के चक्के के नीचे कुचल गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान उमेश महतो के रूप में हुई है. हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. दुर्घटना की…

Read More

DESK चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत अब आप अपने मोबाइल से बेहद आसानी से यह जान सकते हैं कि आपका नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मैप हुआ है या नहीं. इसके लिए आपको सिर्फ कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे. ऐसे करें ऑनलाइन जांच 1. सबसे पहले नीचे दिए गए आधिकारिक लिंक पर क्लिक करें. 2. लिंक खुलने के बाद अपना District (जिला) सेलेक्ट करें. 3. इसके बाद AC यानी Assembly Constituency (विधानसभा क्षेत्र) चुनें. 4. फिर PART यानी अपना बूथ नंबर सेलेक्ट करें. 5. अब स्क्रीन पर दिख रहा…

Read More

जमशेदपुर: अनमैप्ड वोटर लिस्ट जारी होने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता सरफराज हुसैन और पूर्वी सिंहभूम जिला संगठन सचिव नसीर खान ने विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने जेएच तारापुर, मदरसा फैजुल उलूम, शास्त्रीनगर, रानीकुदर, डीबीएमएस और आंध्रा एसोसिएशन समेत कई बूथों का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान कई बूथों पर बीएलओ अनुपस्थित पाए गए, जिस पर झामुमो नेताओं ने नाराजगी जताई. उन्होंने संबंधित अधिकारियों और बीएलओ से संपर्क कर तत्काल बूथ पर पहुंचने का निर्देश दिया. नेताओं ने स्थानीय लोगों से मिलकर अनमैप्ड वोटर लिस्ट की जानकारी दी और मतदाताओं को…

Read More

जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित कोल्ड स्टोरेज के समीप रविवार दोपहर एक अधेड़ व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. मृतक की पहचान संतोष उर्फ राजू पगला के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों के अनुसार वह बिष्टुपुर इलाके में कूड़ा चुनकर अपना जीवन यापन करता था और लंबे समय से क्षेत्र में रह रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक संतोष अचानक सड़क किनारे गिर पड़ा. आसपास मौजूद लोगों ने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना…

Read More

गम्हरिया: सरायकेला- खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत बुरुडीह पंचायत के कांकी गांव निवासी भृगुरामसिंह सरदार को शुक्रवार रात सांप ने डंस लिया. घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई. बताया गया कि भृगुराम सिंह सरदार श्राद्ध कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में सांप ने उनके दाहिने पैर में डंस लिया. घटना के तुरंत बाद परिजनों ने इलाज के लिए एंबुलेंस सेवा से संपर्क किया. हालांकि कांड्रा पंचायत में तैनात 108 एंबुलेंस पिछले लगभग एक सप्ताह से खराब पड़ी हुई है, जिसके कारण समय पर स्थानीय एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी. बाद…

Read More