चांडिल: ईचागढ़ विधायक सबिता महतो के 52वें जन्मदिन पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के अल्पसंख्यक जिला सचिव मोहम्मद अरशद ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. उन्होंने विधायक के स्वस्थ, सुखमय और दीर्घायु जीवन के लिए दुआ की.



विज्ञापन
मोहम्मद अरशद ने कहा कि उनकी कामना है कि विधायक सबिता महतो स्वस्थ और खुशहाल रहते हुए जनसेवा के कार्यों में सक्रिय रहें तथा क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर काम करती रहें.
उन्होंने कहा कि जन्मदिन जीवन का विशेष अवसर होता है और इस मौके पर मिलने वाली शुभकामनाएं एवं दुआएं खुशियों को बढ़ाती हैं. उन्होंने विधायक सबिता महतो के उज्ज्वल भविष्य, सफल जीवन और लंबी उम्र की कामना की.
रिपोर्ट: अफ़रोज़ मल्लिक

विज्ञापन
