जामताड़ा: दुर्गा पूजा, दशहरा और काली पूजा/ दीपावली के मद्देनजर पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने कम्प्यूटरीकृत यात्री आरक्षण प्रणाली कार्यालयों के कार्य समय में बदलाव किया है. निर्धारित तिथियों पर दो पालियों में संचालित होने वाले ये कार्यालय अब केवल एक पाली में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक कार्य करेंगे.आसनसोल मंडल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दुर्गा पूजा एवं दशहरा के अवसर पर 19, 20 और 21 अक्टूबर 2026 को आरक्षण कार्यालय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुले रहेंगे. वहीं, काली पूजा एवं दीपावली के अवसर पर 8 नवंबर 2026 (रविवार) को भी इसी समयावधि में आरक्षण संबंधी कार्य किए जाएंगे.



हालांकि, इन सभी तिथियों पर वर्तमान टिकट बुकिंग काउंटरों के कार्य समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है. ये काउंटर पूर्व निर्धारित समय के अनुसार सामान्य रूप से संचालित होते रहेंगे.
रेलवे के इस निर्णय के मद्देनजर यात्रियों को आरक्षण संबंधी कार्यों के लिए निर्धारित तिथियों पर सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच आरक्षण कार्यालय पहुंचने की सलाह दी गई है.
रिपोर्ट: मनीष बरनवाल

