औरंगाबाद (Dinanath Mauar) जिले मे अपराधी बेलगाम होने लगे हैं. अपराधियो के अंदर पुलिसिया खौफ देखने को नही मिल रहा है. जिसका नतीजा बुधवार को सामने आया. जहां नगर थाना अंतर्गत कर्मा रोड स्थित वन विभाग के कार्यालय के समीप बेखौफ बाइक सवार अपराधी ने एक महिला को दिन दहाड़े सरेआम गोली मार दी.


गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. इसके बाद बाइक सवार अपराधी मौके से फरार हो गया. वहीं गोलियों की तड़तड़ाहट से मौके पर अफरा- तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों द्वारा घायल महिला को आनन- फानन में जिला चिकित्सालय औरंगाबाद ले जाया गया. जहां चिकित्सकों द्वारा महिला का प्राथमिक ईचागढ़ किया गया. उसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया. महिला की पहचान दाउदनगर थाना अंतर्गत अग्नि गांव निवासी सोनू दुबे की पत्नी मीनाक्षी देवी के रूप में किया गया है. वह अस्थाई रूप से फिलहाल शहर के करमा रोड के समीप रह रही थी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बताया जाता है कि महिला किसी कार्य को लेकर शहर के मुख्य बाजार की ओर जा रही थी. इसी दौरान बाइक सवार अपराधी ने अचानक पिस्टल से 3 गोलियां चला दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई. इसके बाद अपराधी मौके से फरार हो गया. महिला को तीन गोली कमर व शरीर के अन्य हिस्सों में लगी है. घटना की सूचना पा कर नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की तहकीकात में जुट गई है. हालांकि घटना को अंजाम क्यो दिया गया, इस घटना के पीछे का क्या कारण हैं इसका खुलासा नही हो पाया हैं.

