आदित्यपुर: दीपावली पर्व के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी के निर्देश पर आदित्यपुर थाना पुलिस ने क्षेत्र में अवैध जुआ गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए निगरानी और छापेमारी अभियान तेज कर दिया है. थाना क्षेत्र में जुआ खेलने वाले संभावित स्थलों को चिह्नित कर बाइक दस्ते के माध्यम से लगातार छापेमारी एवं निगरानी की जा रही है.


पुलिस की बाइक टीम विभिन्न इलाकों में भ्रमण कर संदिग्ध स्थानों पर नजर रख रही है. दीपावली के दौरान जुआ खेलने की आशंका को देखते हुए पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है. संभावित जुआ अड्डों पर अचानक पहुंचकर जांच की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को रोका जा सके.
पुलिस का उद्देश्य दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराना तथा क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखना है. पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे अवैध जुआ गतिविधियों से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें.

