सरायकेला: दीपावली हो या शादी-विवाह, आतिशबाजी के सामान की खरीदारी के लिए सरायकेला के लोगों को अब जमशेदपुर या दूसरे शहरों का रुख करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. सरायकेला-खरसावां मार्ग स्थित श्री नरसिंह पटाखा दुकान में सालोंभर विभिन्न प्रकार के पटाखे उपलब्ध होने का दावा किया गया है.


दुकान के संचालक विष्णु अग्रवाल के मुताबिक प्रतिष्ठान लाइसेंस के तहत संचालित है और यहां केवल दीपावली के दौरान ही नहीं, बल्कि शादी-विवाह, त्योहार एवं अन्य समारोहों के लिए भी पूरे साल आतिशबाजी के सामान उपलब्ध रहते हैं.
जमशेदपुर से कम कीमत का दावा
विष्णु अग्रवाल का दावा है कि ग्राहकों को जमशेदपुर के मुकाबले भी प्रतिस्पर्धी और कम कीमत पर बेहतर गुणवत्ता के पटाखे उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है. स्थानीय स्तर पर उपलब्धता से लोगों का समय और आने-जाने का खर्च भी बच सकता है. उन्होंने कहा कि ग्राहकों की जरूरत के अनुसार अलग-अलग श्रेणी के आतिशबाजी उत्पाद उपलब्ध कराना और कीमत के साथ गुणवत्ता का ध्यान रखना उनकी प्राथमिकता है.
सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील
दुकान संचालक ने लोगों से दीपावली की खुशियां सुरक्षित तरीके से मनाने की अपील की है. पटाखे खरीदते और जलाते समय निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करने तथा बच्चों को वयस्कों की निगरानी में ही पटाखे जलाने देने की सलाह दी गई है.
साथ ही लोगों को अधिकृत एवं लाइसेंसी विक्रेताओं से ही पटाखे खरीदने और प्रतिबंधित पटाखों से बचने की सलाह दी गई है. सुरक्षित और जिम्मेदार आतिशबाजी से ही त्योहार की खुशियों को दुर्घटना से बचाया जा सकता है.
प्रमोद सिंह (संपादक)

