पंजवारा /बांका


विज्ञापन
पंजवारा थाना परिसर में शुक्रवार को सद्भावना दिवस के मौके पर पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने थाना में प्रतिनियुक्त पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को सद्भावना शपथ दिलाई।
इस मौके पर पुलिसकर्मियों ने संप्रदाय ,क्षेत्र, धर्म ,भाषा के भेदभाव के बिना भावनात्मक एकता और सद्भाव के लिए कार्य करने की शपथ ली।
साथ ही किसी भी मतभेद को हिंसा के सहारा लिए बिना बातचीत और संवैधानिक माध्यम से सुलझाने की भी शपथ ली। इस मौके पर पंजवारा थाना के एसआई संतोष पाठक,एएसआई आशुतोष कुमार ,एएसआई मनोज कुमार सिंह, हवलदार शंकर दयाल सिंह, डीएपी जवान विभाष सिंह, सुबोध कुमार,अमोल कुमार सिंह, प्रशांत कुमार सहित होमगार्ड के जवान मौजुद रहे।
See also Jamshedpur Sucide नहीं थम रहा जमशेदपुर में आत्महत्याओं का सिलसिला, सोनारी के युवक ने दी जान
बांका से कुमार कुंदन की रिपोर्ट!

Exploring world
विज्ञापन
