लोहरदगा: प्रीमियर लीग (LPL) 2026 के भव्य एवं सफल आयोजन और फाइनल समारोह के संपन्न होने पर लोहरदगा प्रीमियर लीग परिवार की ओर से सभी सहयोगियों, खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया है.


लीग के अध्यक्ष अभिनव सिद्धार्थ भगत ने कहा कि सभी के अथक प्रयास, सहयोग और प्यार की बदौलत ही लोहरदगा प्रीमियर लीग का सफल संचालन संभव हो सका. उन्होंने कहा कि इस आयोजन को सफल बनाने में प्रत्येक व्यक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका रही है.
अध्यक्ष अभिनव सिद्धार्थ भगत एवं सचिव साजिद अहमद ने जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं नगर क्षेत्र से पहुंचे खिलाड़ियों, खेल प्रेमी दर्शकों, आयोजन मंडली के सदस्यों, विभिन्न राज्यों से आए खेल प्रेमियों, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सोशल मीडिया प्रतिनिधियों, जिला प्रशासन, मेडिकल टीम, जनप्रतिनिधियों, स्कूल प्रबंधन, नगर प्रशासक सहित प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति विशेष आभार जताया.
इस अवसर पर उन्होंने फाइनल मुकाबले की विजेता टीम के मैनेजर सुधीर टोप्पो को लोहरदगा प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.
आयोजकों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और जिलेवासियों का सहयोग एवं स्नेह मिलता रहेगा, ताकि लोहरदगा में खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान किया जा सके.

