जामताड़ा: इंडिया न्यूज़ वायरल बिहार झारखंड में शनिवार को ‘यात्री परेशान, एजेंसी बेपरवाह, जामताड़ा स्टेशन की लिफ्ट अगले दिन पर टली’ शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद रेलवे प्रशासन और अधिकृत एजेंसी हरकत में आई.


विज्ञापन
जिस लिफ्ट को ठीक करने के लिए रविवार तक का इंतजार करने की बात कही जा रही थी, उसे शनिवार देर रात करीब 11 बजे तक चालू कर दिया गया. लिफ्ट खराब होने से बुजुर्गों, दिव्यांगों और अन्य यात्रियों को परेशानी हो रही थी. खबर के असर से एजेंसी ने देर रात मरम्मत कर सेवा बहाल कर दी.
रिपोर्ट: मनीष बरनवाल

विज्ञापन
