लोहरदगा: एशियन पैरा गेम्स 2026 में कांस्य पदक जीतने वाली लोहरदगा की संजना कुमारी को सांसद सुखदेव भगत ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि संजना की उपलब्धि लोहरदगा के साथ पूरे झारखंड के लिए गर्व की बात है.


सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि जापान के आइची-नागोया में आयोजित प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल कर संजना ने अपनी मेहनत, दृढ़ संकल्प और हौसले का परिचय दिया है. सामान्य परिवार और सीमित संसाधनों के बावजूद अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचना बड़ी उपलब्धि है.
उन्होंने कहा कि संजना ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद हार नहीं मानी और अपनी प्रतिभा के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई. उनकी सफलता झारखंड के युवाओं, विशेषकर दिव्यांग खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी.
सांसद ने संजना के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह आने वाली प्रतियोगिताओं में भी देश और झारखंड का नाम रोशन करेंगी.

