सरायकेला: थाना क्षेत्र के सीनी ओपी अंतर्गत कृष्णपुर गांव में शनिवार को तालाब में डूबने से 40 वर्षीय गंभीर कालिंदी की मौत हो गई. कमल का फूल तोड़ने के दौरान हुए इस हादसे से इलाके में शोक का माहौल है. मृतका की पहचान गंभीर कालिंदी, पिता स्वर्गीय मंगल कालिंदी, निवासी ऊपर दुगनी, थाना सरायकेला के रूप में हुई है.


प्राप्त जानकारी के अनुसार, गंभीर कालिंदी शनिवार को कृष्णपुर गांव स्थित तालाब में कमल का फूल तोड़ने के लिए उतरे थे. इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया . घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्हें तालाब से बाहर निकाला गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी. हादसे के बाद पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
ओपी प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि कृष्णपुर गांव के तालाब में कमल का फूल तोड़ने के दौरान गंभीर कालिंदी की डूबने से मौत हुई है. शव को तालाब से निकाल लिया गया है. पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है.
इस दर्दनाक हादसे से मृतक के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. अचानक हुई इस घटना से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी शोक व्याप्त है.
प्रमोद सिंह (संपादक)

