कांड्रा: थाना अंतर्गत मेन रोड पर शुक्रवार को कांड्रा थाना के सामने एक सड़क हादसे में जिला बाल संरक्षण इकाई में कार्यरत माथुर चन्द्र मंडल घायल हो गए. हादसे में उनका एक हाथ फ्रैक्चर होने की सूचना है.


विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बान्दू निवासी माथुर चन्द्र मंडल अपनी मोटरसाइकिल से सरायकेला स्थित कार्यालय जा रहे थे. इसी दौरान कांड्रा थाना के सामने अचानक मोटरसाइकिल के सामने एक बकरी आ गई. बकरी से बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर पड़े.
घटना के बाद मौके पर राहगीरों एवं स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. लोगों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से घायल माथुर चन्द्र मंडल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. हादसे में उनके एक हाथ में फ्रैक्चर होने की जानकारी सामने आई है.
रिपोर्ट: विपिन वार्ष्णेय

विज्ञापन
