सरायकेला: सरायकेला थाना पुलिस ने करीब 22 वर्षों से न्यायालय से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी (लाल वारंटी) को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.



पुलिस के अनुसार. गिरफ्तार आरोपी की पहचान मरांग हाइबुरु उर्फ मरांग हो. पिता विजय हो. निवासी जोरडीहा. थाना सरायकेला. जिला सरायकेला-खरसावां के रूप में हुई है. आरोपी न्यायालय के दो पुराने मामलों में स्थायी वारंट जारी होने के बावजूद लंबे समय से फरार चल रहा था. पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी.
थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी अपने क्षेत्र में मौजूद है. सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस ने त्वरित छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि न्यायालय से फरार स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है. ऐसे आरोपियों के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कानून से बचकर कोई भी आरोपी अधिक दिनों तक नहीं रह सकता. लंबित वारंटों के निष्पादन के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी रहेगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
प्रमोद सिंह (संपादक)





