चांडिल: थाना क्षेत्र के चाकुलिया गांव स्थित जियो टावर में केबल चोरी करते हुए पकड़े गए आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है. वहीं मामले में पकड़े गए एक नाबालिग को बाल सुधार गृह, चाईबासा भेजा गया है.


थाना प्रभारी संतन कुमार तिवारी ने बताया कि गुरुवार को चाकुलिया स्थित जियो टावर से केबल चोरी करते हुए रजनीश कुमार सिंह (24) को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया था. आरोपी गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र का निवासी है. वह वर्तमान में जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र के राजस्थान सेवा सदन के समीप रह रहा था. उसके साथ एक नाबालिग लड़का भी पकड़ा गया था.
इस संबंध में चांडिल थाना कांड संख्या 81/2026 दिनांक 04 जून 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 317(5), 324(4) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया था.
थाना प्रभारी संतन तिवारी ने बताया कि दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. न्यायालय के निर्देश पर गिरफ्तार आरोपी रजनीश कुमार सिंह को मंडल कारा, सरायकेला भेज दिया गया. वहीं निरुद्ध नाबालिग को बाल सुधार गृह, चाईबासा भेजा गया है. पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है.

