सरायकेला/ Pramod Singh थाना पुलिस ने गौहत्या मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 317(5)/318(4)/3(5), पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम एवं झारखंड गोवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम की धारा 11 व 12 के तहत दर्ज किया गया था.

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोहम्मद दानिश (उम्र करीब 26 वर्ष) निवासी हाशमी मोहल्ला, इमामबाड़ा के समीप, थाना चांडिल कपाली ओपी, जिला सरायकेला- खरसावां के रूप में हुई है. मामले को लेकर थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की गई. सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस प्रकार के गंभीर अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

