चाईबासा/ Jayant Pramanik जिले के सोनुआ प्रखंड क्षेत्र में चैती (बसंती) दुर्गा पूजा का पर्व पूरे हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण के साथ मनाया गया. इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा- अर्चना का आयोजन किया गया.

रेलवे स्टेशन स्थित दुर्गा मंदिर और चेकनाका स्थित दुर्गा मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. भक्तों ने कतार में लगकर मां दुर्गा के दर्शन किए और पूजा- अर्चना कर सुख- समृद्धि की कामना की.
पूजा के दौरान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि- विधान से मां दुर्गा की आराधना कराई गई. मंदिर परिसर देवी के जयकारों से गूंजता रहा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा.
स्थानीय लोगों के अनुसार चैती दुर्गा पूजा को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा गया. श्रद्धालुओं ने परिवार की खुशहाली और क्षेत्र की तरक्की के लिए मां दुर्गा से आशीर्वाद मांगा.
पूजा के उपरांत मंदिरों में प्रसाद वितरण भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. पूरे आयोजन के दौरान शांति और सौहार्द का माहौल बना रहा.

