चांडिल/ Afroz Mallik सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र से लापता 85 वर्षीय बुजुर्ग शब्बीर अंसारी का 6 दिन बीत जाने के बाद भी अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. परिजन लगातार उनकी तलाश में जुटे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है.

परिजनों के अनुसार शब्बीर अंसारी 20 मार्च 2026 की सुबह करीब 9 बजे घर से निकले थे, जिसके बाद वे वापस नहीं लौटे. घटना के बाद से ही परिवार के सदस्य आसपास के इलाकों, रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर खोजबीन कर रहे हैं, लेकिन हर प्रयास अब तक बेनतीजा रहा है. इस संबंध में स्थानीय पुलिस थाना में भी सूचना दी गई है. बावजूद इसके अब तक उनकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है, जिससे परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है.
बताया जा रहा है कि लापता बुजुर्ग की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर परिवार और अधिक चिंतित है.
*हुलिया*
लंबाई लगभग 5 फीट 6 इंच. रंग गोरा. बाल काले-सफेद. घर से निकलते समय कमीज और पजामा पहने हुए थे. परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी उनके बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत मोबाइल नंबर 8102711159 पर संपर्क करें या नजदीकी पुलिस थाना को सूचित करें.
परिवार ने जिला प्रशासन से भी मांग की है कि मामले में तेजी दिखाते हुए बुजुर्ग की जल्द से जल्द तलाश कर उन्हें सुरक्षित घर वापस लाया जाए.

