आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai घाटशिला के विधायक सोमेश सोरेन शनिवार को गम्हरिया में आयोजित स्वर्गीय रतिलाल महतो की जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए. इस अवसर पर उन्होंने स्वर्गीय रतिलाल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

कार्यक्रम से लौटने के क्रम में आदित्यपुर के इमली चौक पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विधायक सोमेश सोरेन का गर्मजोशी से स्वागत किया. इसके पश्चात विधायक सोमेश सोरेन आदित्यपुर स्थित झामुमो कार्यालय पहुंचे.
झामुमो कार्यालय पहुंचने पर जिला अध्यक्ष भुगलू सोरेन उर्फ डब्बा सोरेन ने गुलदस्ता भेंट कर विधायक का अभिनंदन किया.
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर विधायक का उत्साहवर्धन किया. विधायक सोमेश सोरेन ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए उनके निरंतर सहयोग के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत, संघर्ष और समर्पण से ही झारखंड मुक्ति मोर्चा लगातार मजबूत हो रही है और जनहित के मुद्दों पर मजबूती से काम कर रही है.
इस अवसर पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भुगलू सोरेन, आंदोलनकारी शेख हुसैन, युवा नेता दीपक कुमार सिंह, गणेश हेंब्रम, सुभाष मोदी, करन, गोलू गुप्ता, नयन, विकास तिवारी, मोहम्मद इनूस सदर साहब तथा गुरमीत सिंह सहित कई झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे.

