जामताड़ा/ Yogesh Kumar जिले के नारायणपुर प्रखंड के भैयाडीह के पास शनिवार देर शाम दो मोटरसाइकिल सवारों की आमने- सामने की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. दुर्घटना के तुरंत बाद इलाके में अफरा- तफरी का माहौल बन गया.

इसी बीच संयोग से वहां से गुजर रहे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी ने स्थिति देखते ही तुरंत वाहन रुकवाया और घायलों की मदद में जुट गए. मंत्री ने स्वयं घायलों को उठाकर एंबुलेंस तक पहुंचाया और फिर उन्हें अपने देखरेख में अस्पताल तक ले गए.
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी चार घायलों को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया. मृत युवक की पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है.
स्थानीय लोगों ने मंत्री डॉ. अंसारी की तत्परता और मानवीय व्यवहार की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जनसेवक ही जनता की सच्ची उम्मीद होते हैं.

