पटना: राजधानी पुलिस ने जुआ के खिलाफ चलाए गए “ऑपरेशन जुआरी” के तहत बड़ी कार्रवाई की है. पिछले 24 घंटे में दानापुर अनुमंडल क्षेत्र से कुल 17 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है. नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) भानु प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रूपसपुर, शाहपुर और मनेर थाना क्षेत्र से पकड़े गए हैं.

रूपसपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार जुआरियों के पास से 2,100 रुपये नकद और एक ताश का बंडल बरामद किया गया. शाहपुर थाना क्षेत्र से 12,530 रुपये नकद, दो ताश की गड्डी और दो मोबाइल फोन मिले. वहीं, मनेर थाना क्षेत्र में हुई कार्रवाई में पुलिस ने 1,48,810 रुपये नकद, तीन ताश की गड्डी, दो मोबाइल और दो मोटरसाइकिल जब्त की हैं.

नगर पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि इस अभियान के दौरान कुल 1,63,440 रुपये नकद, छह ताश की गड्डियां, चार मोबाइल फोन और दो वाहन बरामद किए गए हैं. तीनों थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने लगातार छापेमारी कर इन सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया.
उन्होंने कहा कि जुआ, सट्टा और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
