औरंगाबाद: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अकौना मोड़ के पास बाइक सवार अपराधियों ने मंगलवार को एक टीचर को गोली मार दी. गोली शिक्षक के पीठ में लगी है. घायल अकौना गांव के रहने वाले 50 वर्षीय देवानंद कुमार यादव को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया.

घायल के परिजनों ने बताया कि देवानंद सदर प्रखंड के प्राइमरी स्कूल में तैनात हैं. रोजाना की तरह आज सुबह वे घर से स्कूल जाने के लिए निकले थे. लंच के समय किसी जरूरी काम के सिलसिले में वे औरंगाबाद जा रहे थे. इसी दौरान अकौना मोड़ पर बाइक सवार अपराधियों ने उनका पीछा कर पीठ में गोली मार दी.
घटना के बाद अपराधी फरार हो गए. अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने देवानंद को गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. परिजन और स्थानीय लोग इस वारदात से सकते में हैं और पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
